The Lallantop

बीवी बीजेपी को वोट देने वाली थी, दे दिया तलाक

असम चुनाव इस मुस्लिम फैमिली के लिए बड़ा गड़बड़ हो गया. बीजेपी कॉन्ग्रेस की लड़ाई में घर उजड़ गया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
असम चुनाव की वजह से एक घर उजड़ गया. एक आदमी ने अपनी बीवी को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसने बीजेपी को वोट चाहा था. मुसलमान फैमिली थी. उसके पूरे गांव ने तय किया था कि कॉन्ग्रेस को वोट देना है. असम के लोकल मीडिया में इस खबर के बड़े चर्चे हैं. दोनम अड्डाहाटी गांव है सोनितपुर जिले में. वो पूरा का पूरा कॉन्ग्रेसी है. वो भी कट्टर वाला. गांव के लीडर्स ने फरमान जारी कर दिया. कि वोट देना है तो सिर्फ कॉन्ग्रेस को. लेकिन अनीउद्दीन की बीवी दिलावरा बेगम ने फरमान को ठेंगा दिखा दिया. उसने तय किया कि वो अपना वोट देगी बीजेपी को. और पेट में बात पची नहीं. मियां जी को बताया तो बमक गए. कहा कि तू प्रमोद बोराठाकुर को वोट देगी? फिर तीन बार बोला तलाक तलाक तलाक और काम खत्म. 10 साल का रिश्ता एक झटके में टूट गया.

लल्लन कहिस

गलत किया भाई, बहुत गलत किया. नेताओं से सीखना चाहिए तुमको. वो कितनी जल्दी पाला बदलते हैं ये देखे हो? वहां दोस्ती दुश्मनी जिंदगी भर की नहीं होती. आज इस पार्टी में कल उस पार्टी में. इस पॉलिटिक्स के चक्कर में अपनी बीवी छोड़ दी. इस मौके पर रफीक सादानी की वो कविता याद आती है. "जइसे तइसे करौ गुजारा, उल्लू हौ."

Advertisement
Advertisement