The Lallantop

पंजाब में AAP जीती, तो CM होंगे केजरीवाल और शुरू हो गई भसड़!

बड़ी चुल्ल थी न ये जानने में कि पंजाब में 'आप' का सीएम कैंडिडेट कौन होगा. जवाब पढ़ लो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

लेओ. बोल दिया गया. इतने दिन से जिस चीज पर भभ्भड़ मचा हुआ था, वो क्लियर हो गई है. बड़ी चुल्ल थी न सबको ये जानने में कि पंजाब में 'आप' का सीएम कैंडिडेट कौन होगा. जवाब मिल गया है. श्री श्री 1008 स्वयं साक्षात् अरविंद केजरीवाल.

Advertisement

लेकिन लेकिन लेकिन... ये बात खुद केजरीवाल ने नहीं कही है. दिल्ली में उनके राइट हैंड मनीष सिसोदिया ने कही है.

'मैं ऑड तारीख पर दिल्ली और ईवन तारीख पर पंजाब का सीएम रहूंगा'

Advertisement

अभी तक केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के जितने लोगों से पूछा जाता था कि पंजाब में सीएम कैंडिडेट कौन होगा, वो कहते थे, 'जो भी होगा, पंजाब से ही होगा और पंजाबी ही होगा.' ये बात सुनकर कुछ चतुर-चालाक लोग कहते थे कि ये इशारा केजरीवाल की तरफ है. वो मूलत: पंजाबी हैं. अब तो सिसोदिया ने भी कह दिया. मंगलवाल को पंजाब के मोहाली में रैली थी. सिसोदिया वहीं वोट मांग रहे थे. बोले,

'पंजाब की जनता अरविंद केजरीवाल के चेहरे को देखकर ही वोट करे और ये मानकर चले कि पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही होंगे. मुख्यमंत्री चाहे कोई भी हो, लेकिन पंजाब की जनता से जो वादे किए गए हैं, वो अरविंद केजरीवाल ही पूरे करेंगे.'

sisodiya

सिसोदिया के ये बयान देते ही अकाली दल केजरीवाल पर पिल पड़ा. कहा गया, 'हम तो पहले से ही कह रहे थे कि केजरीवाल पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं ताकि पंजाब के सहारे वो केंद्र के साथ अपनी लड़ाई लड़ सकें. यही वजह है कि केजरीवाल ने अभी तक किसी पंजाबी नेता को सीएम कैंडिडेट नहीं बनाया है. वो बैकडोर से सीएम बनना चाहते हैं.'

Advertisement

देखिए मनीष सिसोदिया का बयान और केजरीवाल का वादा

https://www.youtube.com/watch?v=0OvVdBA1qL4&feature=youtu.be

इसके बाद सुच्चा सिंह छोटेपुर भी गेस्ट अपीयरेंस देने चल आए. वो पंजाब में 'आप' के कन्वीनर रह चुके हैं. सुच्चा को पार्टी से निकाल दिया गया था. उन्होंने कहा, 'हमें तो पहले से पता था कि केजरीवाल पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं. इसी वजह से वो पंजाब के एक बड़े नेता को पार्टी से बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं. पंजाब के नेताओं में अगर जरा सी भी गैरत बची है, तो वो 'आप' को तुरंत छोड़ दें, क्योंकि इस पार्टी को पंजाब के हित से कोई मतलब नहीं है.'

bhagwant

अच्छा बाकी सब तो ब्रह्मा बनकर मौज ले रहे हैं कि उन्हें तो पहले से पता था, लेकिन असली में खली है भगवंत मान की. भगवंत इतने दिनों से पंजाब में अपनी दारू-पसीना बहाकर ऐसे मेहनत कर रहे हैं, जैसे वो सीएम कैंडिडेट हों. जनता के सामने उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी ये यकीन दिलाने में कि 'आप' जीती, तो वो सीएम बनेंगे. अब सिसोदिया के बयान ने उन्हें हिला दिया है. उन्होंने कहा, 'पंजाब का सीएम पंजाब का ही कोई पंजाबी चेहरा होगा और दिल्ली से आकर कोई मुख्यमंत्री नहीं बनने वाला.'


ये भी पढ़ें:

इस मैनिफेस्टो के मुताबिक कांग्रेस पंजाब में चाय और रेजगारी की बाढ़ लाने वाली है

सिर्फ तीन शब्द लिखकर कैप्टन अमरिंदर ने केजरीवाल की मौज ले ली

पंजाब का ये सर्वे केजरीवाल के बारे में अनोखी बात बता रहा है

AAP के नेता दुर्गेश पाठक कौन हैं, जिनसे मिलने के 10 लाख रुपये लगते हैं!

Advertisement