The Lallantop

अनुष्का शर्मा से लबड़िया रहे थे, परसाद पा गए

एक फैन ने अनुष्का से कहा, 'तुम्हारा नाम किडनी पर लिखवाया है.' अनुष्का के जवाब ने सुट्ट कर दिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बीते गुरुवार अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर #AskAnushka पोस्ट किया. यानी अपने फैन्स से ट्विटर पर लाइव चैट की. फैन्स ने खूब सारे ट्वीट किए उनके नाम. और उन्होंने अपने फैन्स को जवाब दिए. लोगों ने अनुष्का की पर्सनल लाइफ से लेकर उनकी फिल्मों तक, हर तरह के सवाल पूछे. और अनुष्का ने बड़ी विनम्रता से उनका जवाब दिया. लेकिन कुछ लोग मनचले होते हैं. रियल लाइफ हो या ट्विटर, इन्हें खोजना मुश्किल नहीं होता. तो आ गए अनुष्का के सामने. लबड़ियाने लगे. लेकिन अनुष्का ने ऐसा जवाब दिया कि सुट्ट हो गए. देखिए. anu 1 ये रहे और ट्वीट. anu 2 anu 3 anu 4 तो संदेश ये है मनचले लड़के-लड़कियों को कि प्यार करो लेकिन उतना ही जितना अगले से पच सके. जादा लबल्लबर करना ठीक नहीं होता. इज्जत घटती है तुम्हारी. क्या समझे?

Advertisement
Advertisement