The Lallantop

शुरू हो गयी है अनुराग कश्यप बनाम नरेंद्र मोदी की दूसरी इनिंग्स

पीएम साहब, आप ये कैसे 'महान' लोगों को फॉलो करते हैं?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अनुराग कश्यप. महाढीठ आदमी. समझ में नहीं आता है करना क्या चाह रहा है. सुबह के पौने 4 बजे इंडियन प्राइम मिनिस्टर को टैग करके ट्वीट करने लगा. कह रहा था कि "नरेंद्र मोदी की ट्रोल आर्मी मस्त है. वो बहुत कमाल के लोगों को फॉलो करते हैं. वो सभी देश के गौरव हैं." https://twitter.com/anuragkashyap72/status/821118171784642560 थोड़ी देर में कहने लगे कि "आज हर मोदी को वोट देने वाला इंसान डाइनिंग टेबल पर बैठ कर यही डिस्कस कर रहा है कि मोदी को वोट देकर कितनी बड़ी गलती कर दी है." और ये भी कि "सभी बेवकूफ़ थे जो विश्वास कर लिया. अब और ये बेवकूफ़ी नहीं होगी." https://twitter.com/anuragkashyap72/status/821124356059197440 https://twitter.com/anuragkashyap72/status/821124482836283392 अब तक ये हुआ कि उन्हें अच्छा खासा ट्रोल किया जाने लगा. उनसे तरह तरह के सवाल पूछे जाने लगे. उन्हें तरह तरह के कमेंट्स पढ़ने को मिल रहे थे. उन्हें ये भी बताया जाने लगा कि वो कितने ख़राब फ़िल्म-मेकर हैं. और ये भी कि कैसे उनका ग्राफ गिरता ही जा रहा है. कश्यप भी बड़े मज़े से जिसको मन आया, जवाब देते फिर रहे थे. कुछ थे जो इस कदर खीजे हुए थे कि उनकी टूट चुकी दो शादियों तक पहुंच गए. जिन्हें उसके बाद अनुराग ने एंटरटेन नहीं किया. सुबह सोकर उठने के बाद कश्यप ने जब अपने ट्विटर के इनबॉक्स वगैरह का हाल देखा होगा तो उन्हें मामले की गहराई और ट्रोल्स के छिछलेपान का अंदाजा और पास से हुआ. जिसके बाद उन्होंने लिखा कि उनका नया न्यू इय्स्र रेज़ोल्यूशन ये है कि उन्हें जितना ट्रोल किया जाएगा वो ट्रोल्स के बॉस को उतना ही ट्रोल करेंगे. https://twitter.com/anuragkashyap72/status/821218031216914433 और उसके बाद ये ट्वीट जिसमें ऑनलाइन ट्रोल की सेना के जाने पहचाने नामों में से एक को टार्गेट किया- https://twitter.com/anuragkashyap72/status/821220206005481473 इस पूरे दौरान जो ट्वीट सबसे अलग दिखता रहा, दुनिया से अनजान, लड़ाई-झगड़े से दूर, एकदम विरक्त, वो भी संलग्न है: https://twitter.com/hariompainter/status/821220351984205824 इससे पहले भी अनुराग कश्यप ने अक्टूबर में मोदी जी को ट्वीट करते हुए कहा था कि मोदी जी से पूछा था कि 'जब वो पाकिस्तान गए थे तो वहां जाने के लिए माफ़ी नहीं मांगी. फिर क्यूं फिल्मों में पाकिस्तानी ऐक्टर्स के काम न करने की बातें कही जा रही हैं.' साथ ही उन्होंने बहुत ही सर्काज्म के साथ ये कहा कि 'सभी देशों को हम से सीखना चाहिए कि कैसे हम अपनी सभी प्रॉब्लम के इलाज फ़िल्मों से दूंढ लेते हैं. वो भी पाकिस्तानी ऐक्टर्स को काम करने देने से.' anurag kashyap 1 anurag kashyap 2 anurag kashyap 3
ये भी पढ़ें:

मैं कॉपी के पन्ने फाड़ कॉमिक्स बना बेच देता था : अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप: जिसकी खाल में कीड़े रेंगते हैं

अनुराग कश्यप और कबीर खान ला रहे हैं 1983 वर्ल्डकप जीत पर फिल्म!

बाला: वह डायरेक्टर जो एक्टर्स की ऐसी तैसी करता है और वे करवाते हैं

 

Advertisement
Advertisement