अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे (Anna Hazare) की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि केजरीवाल ने उनकी बात नहीं मानी इसलिए गिरफ्तार हो गए. उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया उनके साथ थे तभी उन्होंने कहा था कि देश की भलाई को पहले रखना. लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया.
"मेरी बात नहीं मानी इसलिए केजरीवाल को जेल.." अन्ना हजारे ने ऐसा क्यों कहा?
Anna Hazare ने Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया है. इस बीच केजरीवाल ने Supreme Court से अपनी अर्जी वापस ले ली है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हजारे ने कहा है कि अब वो केजरीवाल को कोई सलाह नहीं देंगे. केजरीवाल ने उनकी बात नहीं मानी. हजारे ने कहा कि उन्हें केजरीवाल की हालत पर दुख नहीं होता.
बकौल हजारे उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल को शराब नीति के संबंध में दो बार चिट्ठी लिखी थी. लेकिन उन्होंने हजारे की बात नहीं मानी और गिरफ्तार हो गए.
केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस नीति को 2021 में लागू किया गया था. इस मामले में केजरीवाल ED के 9 समन को नजरअंदाज कर चुके थे. जिसके बाद 21 मार्च को ED ने उन्हें 10वां समन सौंपा और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल CM की कुर्सी पर रहते हुए जेल जाने वाले पहले नेता बने
Kejriwal ने अपनी अर्जी वापस ले ली हैइसके बाद ED केजरीवाल को स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश करने वाली है. जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री के हिरासत की मांग की जा सकती है. इससे पहले केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. अपनी गिरफ्तारी को चैलेंज करते हुए उन्होंने तुरंत सुनवाई की मांग की थी. सुनवाई की अर्जी स्वीकार कर ली गई थी लेकिन सुनवाई से पहले ही केजरीवाल ने अपनी अर्जी वापस ले ली. इस मामले में ED ने अदालत में कैविएट दाखिल किया था. और सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि इस मामले में कोई भी फैसला सुनाने से पहली उनकी बात सुनी जाए.
इस कथित घोटाले के मामले में अभी तक 4 बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है. इससे पहले 26 फरवरी 2023 को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था. फिर पिछले साल 4 अक्टूबर को ED ने AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था. फिर इसी महीने 15 मार्च को ED ने तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर की बेटी के कविता को भी गिरफ्तार कर लिया था. अब इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी गिरफ्तार हो गए हैं.
वीडियो: अरविंद केजरीवाल को फिर मिला ED का समन, अबकी मामला दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ा है













