कुछ दिन पहले खबर आई थी कि गो फर्स्ट की एक फ्लाइट 50 यात्रियों को एयरपोर्ट पर छोड़कर उड़ गई. अब फिर से एक एयरलाइन ने ऐसा ही कांड किया है. मामला अमृतसर का है. 18 जनवरी को यहां से कुछ लोग स्कूट एयरलाइन (Scoot airline) के एक विमान से सिंगापुर जाने वाले थे. लेकिन विमान तय समय से पहले ही टेक ऑफ कर गया. और 35 यात्री अमृतसर एयरपोर्ट पर ही रह गए. इसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर खूब हंगामा किया.
तय समय से पहले उड़ गया विमान, 35 यात्री अमृतसर एयरपोर्ट पर ही रह गए
एयरलाइन ने सफाई दी है कि टाइम बदलने को लेकर मेल भेजा गया था.


आज तक से जुड़े सतेंदर चौहान की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूट एयरलाइन की फ्लाइट शाम 7 बजकर 55 मिनट अमृतसर से सिंगापुर के लिए रवाना होने वाली थी. लेकिन पांच घंटे पहले करीब दोपहर 3 बजे ही फ्लाइट टेक ऑफ कर गई. जब यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया तो एयरलाइन ने सफाई भी दी. एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों को ईमेल भेजकर समय बदलने के बारे में जानकारी दी गई थी. ईमेल पढ़कर कई यात्री पहुंच गए. लेकिन कई लोग मेल नहीं पढ़ पाए या किसी तरह बदले हुए समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए.
गो फर्स्ट फ्लाइट ने भी ऐसा ही कांड किया!इससे पहले 9 जनवरी को गो फर्स्ट ने ऐसा ही कुछ किया था. बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट G8 116 ने सुबह करीब 6.30 बजे उड़ान भरी थी, जिसमें 50 से अधिक यात्री सवार थे. जबकि 50 और यात्री इसी फ्लाइट से जाने वाले थे, जिन्हें प्लेन छोड़कर उड़ान भर गया. इसके बाद कई यात्रियों ने इसे लापरवाही बताते हुए DCGA और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से ट्विटर पर शिकायत की थी.
सतीश कुमार नाम के एक यूजर सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि फ्लाइट G8 116 (BLR – DEL) ने यात्रियों को एयरपोर्ट पर छोड़कर रवाना हो गई. एक बस में 50 से अधिक यात्रियों को छोड़ दिया गया और केवल एक बस के यात्रियों को ले जाया गया है. इसके बाद यात्रियों को आज सुबह 10 बजे एयर इंडिया की उड़ान लेने का विकल्प दिया गया.
शिकायत मिलने के बाद गो फर्स्ट एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी और जल्द से जल्द मदद का आश्वासन दिया. वहीं DCGA के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.
तेजस्वी सूर्या परइंडिगो की फ्लाइट के इमरजेंसी गेट के साथ क्या हरकत करने का आरोप? पूरी कहानी जान लीजिए















