The Lallantop

यूपी: लखनऊ में 1 लाख के इनामी की पुलिस एनकाउंटर में मौत, प्रॉपर्टी डीलर संदीप हत्याकांड का मेन आरोपी था

Lucknow Police Encounter: लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय उर्फ संजीव की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है. आरोप है कि 27 मई को संजय ने प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह को दिनदहाड़े गोली मार दी थी.

Advertisement
post-main-image
प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस के आरोपी संजय उर्फ संजीव की एनकाउंटर में मौत हो गई है. (फोटो: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह के हत्या मामले के मुख्य आरोपी संजय उर्फ संजीव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।
  • संजय उर्फ संजीव पर अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या जिलों में हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज थे और उसकी तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमें लगाई थीं।
  • एनकाउंटर के बाद संजय की मौत हुई, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी संभव हुई और घटना की जांच के लिए पहले ही चार विशेष पुलिस टीमें गठित की जा चुकी थीं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय उर्फ संजीव की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है. शनिवार, 27 जून को लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के साथ मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी थी. इसके बाद उसे गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
एक लाख का इनामी था

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि संजय उर्फ संजीव अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के चक कोदार गांव का रहने वाला था. वह 27 मई 2026 को लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह मर्डर केस का मुख्य शूटर बताया गया है. इस हत्याकांड के बाद से संजय फरार चल रहा था. उसकी तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई थीं.

संजय की गिरफ्तारी पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. एसटीएफ का कहना है कि संजय पर अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या जिलों में हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस के मुताबिक, वह कुख्यात अपराधी दिलीप वर्मा और खान मुबारक गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर भी कई वारदातों में शामिल रहा था.

Advertisement

STF के एडिशनल SP दीपक सिंह ने बताया कि एक प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी, जिसमें संजय आरोपी था. उसके ऊपर लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

एडिशनल एसपी ने आगे बताया कि आज पुलिस टीम को देखते ही संजय ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. STF ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

undefined

Advertisement

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में SDPO का तबादला, परिवार संतुष्ट नहीं, महापंचायत बुलाई

क्या था मामला?

27 मई को पीजीआई थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह को गोली मार दी थी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. संदीप सिंह मूल रूप से जौनपुर जिले के रहने वाले थे और लखनऊ की वृंदावन योजना इलाके में रहते थे. पुलिस के मुताबिक, वे अपने ऑफिस जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग की और फरार हो गए.

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार विशेष टीमें बनाई थीं. सीसीटीवी फुटेज और सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई. संदीप सिंह की पत्नी प्रीति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था.

वीडियो: भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद पुलिस पर शुरू हुआ एक्शन

Advertisement