इंडिया गेट पर 'मोदी सरकार शो' होस्ट करेंगे अमिताभ बच्चन
ये शो पांच घंटे चलेगा. जिसमें सबसे खास बात ये होगी कि लोग वहां सरकार के बारे में सीधे सवाल कर सकेंगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
हर वीकेंड पर कहीं न कहीं एंजॉय करने जाते ही हो. इस सनीचर इंडिया गेट पहुंचो. वहां मोदी सरकार के दो साल के काम गिने जाएंगे. और जानते हो उंगली के पोर पर गिनाएगा कौन? अमिताभ बच्चन. पूरे पांच घंटे तक. पांच घंटे तक चलने वाले इस शो को होस्ट करेंग अमिताभ. इस शो में खास तौर से मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी. साथ साथ कल्चरल प्रोग्राम चलते रहेंगे. पीएम मोदी खुद भी इस प्रोग्राम में शिरकत करेंगे. सरकार इसमें बुलाने के लिए और बॉलीवुड और टीवी स्टार्स से बतकही कर रही है. जो भी हां करेगा, उसके नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. जिन कामों पर बात होगी उनकी लिस्ट तैयार हो चुकी है. जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति, LED बल्ब स्कीम, स्वच्छ भारत, रोजगार गारंटी, माने सब खास योजनाएं इसमें शामिल हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक इन कामों की पांच कैटेगरी बनाई गई है. गरीब, किसान, यूथ, महिला और पब्लिक इंट्रेस्ट की चीजों पर बात होगी. बदला है अमिताभ का पॉलिटिकल इंट्रेस्ट अमिताभ बच्चन का पॉलिटिकल इंट्रेस्ट वक्त के साथ काफी बदला है. 30 साल पहले उनकी नजदीकी गांधी परिवार से थी. राजीव गांधी के पक्के वाले फ्रेंड थे. बाद में जब अमर सिंह से दोस्ती हुई तो समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार किया. फिलहाल सपा से जया बच्चन सांसद हैं. अरे जया यार, फिल्म वाली गुड्डी. अमिताभ की पत्नी. अभिषेक की मम्मी. तब उत्तर प्रदेश का प्रचार भी करते थे अमिताभ. वो लाइन याद करो "यूपी में दम है क्योंकि जुर्म यहां कम है." अब गुजरात टूरिज्म का ऐड कर रहे हैं. इन्क्रेडिबल इंडिया के ब्रांड एंबेस्डर भी जहां तक यही होंगे. तो जितनी वर्सिटाइल इनकी फिल्मी यात्रा है, उतनी ही खास पॉलिटिकल यात्रा भी. फिलहाल इंडिया गेट का प्लान करो.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















