Samay Raina के India's Got Latent Season 2 का पहला एपिसोड आ चुका है. हालांकि इस बार मामला पहले सीजन जितना खुल्लम-खुल्ला नहीं है. पहले एपिसोड में तो ऐसे लगा मानो ब्रांड प्रमोशन के बीच में जोक्स चल रहे हों. सबकी अपनी-अपनी राय. अपन चलते हैं इस शो के पर्दे के पीछू वाली स्टोरी पर. अरे बैक स्टेज नहीं, बल्कि उसके भी बैक. तो बात ऐसी है कि जब समय रैना का शो यूट्यूब पर एकदम मुफ़्त है तो फिर दर्शक पैसे देकर Netflix पर क्यों जाएगा? क्या इस डील में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बेवकूफ बन गया?
India's Got Latent शो Netflix पर आने से समय रैना को क्या मिला?
Samay Raina का India's Got Latent Season 2 यूट्यूब पर एकदम मुफ़्त है तो फिर दर्शक पैसे देकर Netflix पर क्यों जाएगा? इंडिया में कम से कम 149 रुपये तो हर महीने खर्च करने ही होंगे. लेकिन जब वही पूरा का पूरा शो फ्री में मिल रहा तो फिर नेटफ्लिक्स को अपने पैसों में आग लगाने की क्या सूझी?


Netflix का सीधा फंडा है. पैसे दो तभी कुछ होगा. अगर सब्सक्रिप्शन नहीं तो एक्सेस नहीं. इंडिया में कम से कम 149 रुपये तो हर महीने खर्च करने ही होंगे. लेकिन जब वही पूरा का पूरा शो फ्री में मिल रहा तो फिर नेटफ्लिक्स को अपने पैसों में आग लगाने की क्या सूझी?
सामने से देखने पर लगेगा जैसे इस डील से सिर्फ समय का ‘समय’ अच्छा हुआ होगा. हुआ है, मगर नेटफ्लिक्स ने आने वाला समय देखा है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने क्या देखा उसके लिए जरा India's Got Latent का प्रभाव समझिए. शो के एपिसोड इसकी असल वैल्यू नहीं दिखाते. दो-चार करोड़ के देखने से कुछ नहीं होता. असली खेल उसके बाद होता है.
- # मीम बनते हैं.
- # कॉमेन्ट सेक्शन लबालब हो जाता है.
- # पब्लिक रिएक्शन की बारिश होने लगती है.
- # लोग इस शो और समय पर बहस करते हैं. फिर भले वो अच्छी बात हो या बुरी.
- # शो में आए कई लोग सड़क से उठकर स्टार बन जाते हैं.
इतना तगड़ा इंपैक्ट आज की तारीख में किसी शो का नहीं. ये बात नेटफ्लिक्स को पता है. उसे ये भी पता है कि अगर शो को सिर्फ सब्सक्रिप्शन के पीछे छुपा दिया तो दिक्कत होगी. उसे ये भी पता है कि सीजन 2 का इंपैक्ट पहले से ज्यादा रहेगा. इसलिए वो पैसे तो लगा रहा, मगर इंपैक्ट के लिए यूट्यूब के बड़े यूजर बेस का सहारा भी ले रहा.
ये भी पढ़ें: कहां से आया समय रैना के 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' का वायरल गाना 'चाय की टपरी'?
नेटफ्लिक्स वही कर रहा जो टेलिकॉम सेक्टर में जियो ने किया. पहले-पहल सब फ्री, फिर चार्ज लगाया. सीजन 2 खत्म होने दीजिए. नेटफ्लिक्स भी समय के साथ एक एक्सक्लूसिव कॉमेडी शो लाएगा. फ्री शो वाली जनता बिना समय गवाएं जेब ढीली कर देगी. समय का बड़ा फैन बेस युवा वर्ग का है जो पैसे देकर नेटफ्लिक्स नहीं देखता. लेकिन एक्सक्लूसिव के लिए वो आ सकता है. नेटफ्लिक्स ने वाकई स्मार्ट डील की है.
'मैं समय हूं'नेटफ्लिक्स ने तो समय पर पैसा लगाकर आने वाले अपने समय को ठीक करने का रिस्क तो लिया है, मगर डील में सबसे बड़ा विनर तो रैना ही हैं. नेटफ्लिक्स से डील करके समय को वो सब मिला जो यूट्यूब पर नहीं मिलता. जैसे,
- # लीगल सपोर्ट.
- # बड़े ब्रांड की क्रेडिबिलिटी.
- # ब्रांड प्रोटेक्शन.
माने अभी कुछ भी लफड़ा होने पर समय अकेले लड़ते हैं. अब उनके पास नेटफ्लिक्स के टॉप वकीलों वाली टीम होगी. यूट्यूब पर तो कोई भी वीडियो पोस्ट कर सकता है. नेटफ्लिक्स पर आना मतलब आपका लेवल वाकई अप है. वैसे भी एक क्रिएटर के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर रहना बहुत जोखिम भरा है. पता नहीं कब स्ट्राइक आ जाए. पता नहीं कब यूट्यूब वीडियो डाउन कर दो या फिर उसको डीमोनोटाइज कर दे. पता नहीं कब इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दे. पता नहीं कब यूट्यूब और इंस्टा का एल्गोरिदम बदल जाए.
इसलिए अच्छा होगा कि एक बहुत बड़े ब्रांड के साथ चले जाओ. आने वाला समय अच्छा रहेगा. माने इस डील से किसी को कोई घाटा नहीं हुआ.
वीडियो: 36 के 36 राफेल सलामत, एयरफोर्स के डॉक्यूमेंट ने फिर पाकिस्तान की पोल खोल दी!


















