The Lallantop

'दंगल' बनाने वालों ने आंखें जूम करके 400 करोड़ पर टिका ली हैं

भाई की सुल्तान को पीछे छोड़ने को तैयार आमिर की फिल्म.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
शूटिंग-प्रोडक्शन से लेकर बॉक्स ऑफिस तक है दंगल दंगल. लेकिन चारों खाने चित्त कर देगी, पुर्जे फिट कर देगी, पेच पलट कर देगी. क्योंकि ये फिल्म धाकड़ है. आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के लीड रोल वाली फिल्म 'दंगल' ने कमाई की शुरुआत कुछ मद्धम की थी, लेकिन अब रफ्तार पकड़ ली है. फिल्म बनाने वालों ने अपने आंखों का लेंस जूम करके 400 करोड़ के जादुई आंकड़े पर कर लिया होगा. फिल्म रिलीज को 12 दिन बीत गए हैं और कमाई अभी फुल स्पीड से जारी है. दंगल अब तक भारत में 284 करोड़ कमा चुकी है. बीते सोमवार को फिल्म ने 13.45 करोड़ कमाए. सिर्फ 16 करोड़ और कमाने हैं 'भाई' को पटखनी देने के लिए. सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ने भारत में कुल 300.45 करोड़ कमाए थे. विदेश में कमाई के मामले में भी 'दंगल' 150 करोड़ के पार निकल गई है.  नया रिकॉर्ड बनाते हुए यह ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. यहां इसने 2.22 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर (10 करोड़ से ज्यादा) का बिजनेस किया. इससे पहले आमिर खान की ही 'पीके' ने 2.11 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कमाए थे. फिलहाल, कमाई की गुंजाइश बरकरार है. अभी सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही. इसलिए 'दंगल' कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है.

सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्में:

1. PK: 790 करोड़ 2.बाहुबली650 करोड़ 3.बजरंगी भाईजान: 626 करोड़ 4.सुल्तान: 558.25 करोड़ 5.धूम 3: 540 करोड़


'दंगल' पर चोखा माल

1. 'उड़ान' में रोनित रॉय अगर 'विलेन' था, तो 'दंगल' का आमिर 'हीरो' क्यों?

2. इस हिसाब से 'सुल्तान' से बहुत आगे निकल जाएगी 'दंगल'

3. फिल्म रिव्यू: दंगल

Advertisement
Advertisement