The Lallantop

MAGA वाले ट्रंप अचानक MIGA क्यों बोलने लगे? पहली बार ईरान को लेकर कही ये बात

Trump On Iran Attack: अमेरिका ने रविवार 22 जून को ईरान के तीन प्रमुख न्यूक्लियर ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी. डॉनल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान में परमाणु स्थलों को “बहुत बड़ा” नुकसान हुआ है. हमले सटीक और ज़ोरदार थे. उन्होंने बताया कि हमले के बाद B-2 Bomber वापस आ चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने लिखे कई पोस्ट. (फोटो- AP)

Make America Great Again (MAGA) की बात करने वाले Donald Trump अचानक MIGA की बात करने लगे हैं. MIGA यानी Make Iran Great Again मतलब ईरान को फिर से महान बनाना. इसी का हवाला देते हुए ट्रंप ने पहली बार Iran में सत्ता परिवर्तन (Regime Change In Iran) का संकेत दिया है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि अगर ईरान की सरकार दोबारा उसे महान बनाने के काबिल नहीं है तो वहां सत्ता परिवर्तन क्यों नहीं होना चाहिए. उनका यह बयान ईरान पर हमले के 24 घंटे बाद सामने आया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा,

‘सत्ता परिवर्तन’ (Regime Change) शब्द का इस्तेमाल करना राजनीतिक रूप से सही नहीं है. लेकिन अगर मौजूदा ईरानी शासन ईरान को फिर से महान बनाने में असमर्थ है तो शासन परिवर्तन क्यों नहीं होगा??? MIGA.

Advertisement

ईरान पर हमले के बाद ट्रंप ने देश को संबोधित भी किया. अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमलों को एक शानदार सैन्य सफलता बताया. उन्होंने दावा किया कि ईरान की प्रमुख परमाणु संवर्धन सुविधाओं (Nuclear Enrichment Facility) को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान में परमाणु स्थलों को “बहुत बड़ा” नुकसान हुआ है. हमले सटीक और ज़ोरदार थे. अमेरिकी सेना ने बहुत कुशलता दिखाई. ट्रंप ने यह भी बताया कि हमले के बाद B-2 बॉम्बर जेट के पायलट मिसौरी में सुरक्षित लौट चुके हैं. उन्होंने फाइटर जेट्स की वापसी का वीडियो भी शेयर किया.

गौरतलब है कि अमेरिका ने रविवार 22 जून को ईरान के तीन प्रमुख न्यूक्लियर ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इस हमले को 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' नाम दिया गया है. ऑपरेशन के तहत मात्र 25 मिनट में ईरान के तीन बड़े न्यूक्लियर बेस को निशाना बनाया गया. हमले में 125 से ज़्यादा फाइटर प्लेन और सात स्टेल्थ B-2 बॉम्बर्स जेट्स शामिल थे.

Advertisement

वहीं, इस हमले पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने कहा कि उनका देश सभी संभावित प्रतिक्रियाओं पर विचार करेगा. जब तक जवाबी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक कूटनीति की ओर वापसी नहीं होगी. अमेरिका ने दिखाया है कि वे किसी अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान नहीं करते.

वीडियो: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद इजरायल हाई अलर्ट पर, ग्राउंड पर क्या दिखा?

Advertisement