The Lallantop

किसी भी बैंक में आपका अकाउंट है, तो आपके लिए बहुत बुरी खबर है

20 जनवरी से अब बैंक में मिलने वाली हर फ्री सर्विस पर पैसा लगने वाला है!

Advertisement
post-main-image
सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंक इन दिनों संकट से जूझ रहे हैं. फाइल फोटो. इंडिया टुडे.
बैंक. वो दिन दूर नहीं जब आप इस शब्द से डरने लगेंगे. पानी पिलाने के अलावा हर चीज के तो पैसे लेने लगे हैं ये लोग. और अब एक बार फिर आपकी चुंगी लगाने की तैयारी शुरू हो गई है. 20 जनवरी के बाद बैंक में जब आप अपना पैसा अपने ही खाते में जमा करवाने जाएंगे, तब भी आपको कुछ पैसा अलग से देना पड़ेगा. वो भी उसी ब्रांच में जिसमें आपका अकाउंट है. माथा ठनका ना. पर ये हकीकत है. अभी बैंकों ने तो इसका खुलासा नहीं किया है, मगर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके आदेश बैंकों को दे दिए गए हैं.
दरअसल, सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक, शाखाओं में दी जाने वाली उन तमाम सेवाओं के लिए चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहे हैं जो अब तक मुफ्त हैं. मसलन पैसा निकालने, जमा करने, मोबाइल नंबर बदलवाने, केवाईसी, पता बदलवाने, नेट बैंकिंग और चेकबुक के लिए आवेदन करने जैसी सभी सुविधाएं. जाहिर सी बात है इस नई तरह की चलने वाली सरकारी हसिया में सबसे ज्यादा पैसा व्यापारियों का कटेगा. जो पहले से ही जीएसटी और नोटबंदी की मार झेल रहे हैं. और आम आदमी तो बेचारा कुर्बान होने के लिए ही बना है.
लाइन लगाकर पैसा कटवाने को तैयार हो जाइए.
लाइन लगाकर पैसा कटवाने को तैयार हो जाइए.

होम ब्रांच के अलावा कहीं और जाने पर जीएसटी भी लगेगा
होम ब्रांच के अलावा किसी दूसरी शाखा में जाकर बैंकिंग करने की तो सोचना भी छोड़ दीजिए. काहे से इस पर चार्ज के साथ ही उस पर जीएसटी लगाने की भी तैयारी है. और ये पैसा सीधा आपके खाते से कट जाएगा. 18 फीसदी की दर से. कुछ बैंक अधिकारी इसकी पुष्टि भी कर रहे हैं.
ये हो सकते हैं बदलाव
# बचत खाता धारक 50 हजार रुपये ही एक दिन में निकाल सकेंगे. # 10 रुपये चार्ज लगेगा दिन में एक से अधिक कैश ट्रांसजैक्शन पर. # 10 हजार रुपये ही थर्ड पार्टी चेक द्वारा एक दिन में कैश हो सकेगा. # 10 रुपये एक्स्ट्रा लगेगा एक से अधिक चेक होने पर. # 2 लाख रुपये ही अधिकतम एक दिन में सीडी अकाउंट और ओडी अकाउंट में जमा किए जा सकेंगे. # 50 हजार तक ही बचत खाते में एक दिन में जमा किए जा सकेंगे. # 50 हजार रुपये से अधिक होने पर प्रति हजार 2.50 रुपया या 50 रुपये सर्विस चार्ज. # करंट अकाउंट, सीसी अकाउंट, ओडी अकाउंट व अन्य खातों के लिए 25 हजार रुपये प्रतिदिन सर्विस चार्ज फ्री होगा. ज्यादा जमा करने पर 2.50 रुपये प्रति हजार या कम से कम 50 रुपये देना होगा. # 10 रुपये शुल्क लगेगा पासबुक अपडेशन पर. # बैलंस स्टेटमेंट लेने पर बैंक आपसे 25 रुपये लेगा. # चेकबुक के लिए आवेदन करने पर 25 रुपये देने होंगे. # 25 रुपये चार्ज लगेगा बैंक द्वारा डीडी, पीओ, ईसीएस जारी कराने पर. # 10 रुपये चेक जमा करने पर प्रति चेक स्पीड क्लियरिंग शुल्क लगेगा. # कम्युनिकेशन एड्रेस, मोबाइल नंबर अपडेट कराने पर बैंक 25 रुपये डेबिट करेगा.
बैंक में जितनी भी फ्री सर्विस हैं, सब पर एक्सट्रा पैसा देना पड़ सकता है.
बैंक में जितनी भी फ्री सर्विस हैं, सब पर एक्सट्रा पैसा देना पड़ सकता है.

कैशलेस, कैशलेस चिल्ला रही सरकार अपने इस कदम को भी कैशलेस को बढ़ावा देने का जरिया बताएगी. मगर भइया कार्ड पेमेंट पर भी तो ठीक से छूट नहीं मिल रही है. रो गाकर हाल में 2000 रुपये तक की पेमेंट से एक्सट्रा चार्ज हटाया है. 2000 से ज्यादा पेमेंट पर अब भी एक्सट्रा पैसा लग ही रहा है. माने सरकार के फैसले दो धारी तलवार होते जा रहे हैं. कैशलेस करो चाहे बैंक, कटेगी आपकी ही. जेब.


ये भी पढ़ें-
ATM कार्ड रखने वालों को सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है

नोट छापने वाली मशीनों के बीच बैठे, 50 और 200 का बंडल बना रहे आदमी की सच्चाई

आधार कार्ड से जुड़ा सबसे बड़ा झोल सामने आ गया गुरू!

10 रुपये के नोट की फोटो आ गई है, साथ आई है एक बुरी खबर

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement