The Lallantop

अपनी इस हमशक्ल के आगे आलिया भी नकली लगने लगेंगी

इस लड़की की वायरल तस्वीरें और वीडियो देखकर आप भी यही कहेंगे.

Advertisement
post-main-image
आलिया भट्ट आखिरी बार मल्टी-स्टारर फिल्म 'कलंक' में नज़र आई थीं.
आए दिन किसी न किसी सेलेब्रिटी का हमशक्ल सामने आ जाता है. ऐसे एक्टर्स की एक लिस्ट है, जो हमने बना रखी है. उसे आप यहां
क्लिक कर पढ़ सकते हैं. लेकिन फिलहाल जिस स्टार की बात हो रही है, वो हैं आलिया भट्ट. ये उस समय की बात है, जब ज़ोया अख्तर की 'गली बॉय' का ट्रेलर आया था और टिक-टॉक सर्वस्वीकृत नहीं होने के बावजूद बवाल काटे हुए थे. इस ट्रेलर से आलिया भट्ट का 'धोपतुउंगी' वाला डायलॉग खूब फेमस हुआ था. ये उन लड़कियों के बीच भी खूब पॉपुलर हुआ था, जिसका न तो बॉयफ्रेंड है, न ही उसके साथ 'गुलु-गुलु' करने वाली लड़की है. कई लोगों ने इस डायलॉग का टिक-टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों का जीना हराम किया हुआ था. लेकिन इस सब के बीच एक ऐसी लड़की भी थी, जिसने इसी डायलॉग वीडियो से खूब वाहवाही बटोरी थी. इनका नाम है सनाया आशु आर्या.
उत्तराखंड की सनाया खुद को आलिया भट्ट की बड़ी वाली फैन बताती हैं. उनका इंस्टा प्रोफाइल चेक करने पर पता लगता है कि उन्होंने आलिया भट्ट के तकरीबन हर लुक को ट्राय करते हुए अपनी फोटोज़ अपलोड की हैं. इन्होंने अपना 'धोपतुउंगी' वाला वीडियो अपलोड किया और वायरल हो गईं. क्योंकि माथे पर दुपट्टा लपेटकर ये हूबहू आलिया भट्ट ही लग रही थीं. साथ ही इस वीडियो में इनका एक्स्प्रेशन और लिप सिंक भी बढ़िया था. इन हरकतों की वजह से लोग इन्हें आलिया भट्ट की हमशक्ल बताने लगे. पहले आप उनका ये वीडियो देख लीजिए, फिर आगे बताते हैं: इस वीडियो ने सनाया को इतनी शोहरत दी कि वो मीडिया में भी छा गईं. अखबार में इनकी खबर छपने लगी. फॉलोविंग में अचानक से भारी उछाल आ गई. सोशल मीडिया सेलेब्रिटी का स्टेटस पा गईं. फिलहाल सनाया के इंस्टाग्रैम पर 25 हज़ार से भी ज़्यादा फॉलोवर हैं. वो हर दो-चार दिन पर अपनी तस्वीरें इंस्टा पर अपलोड करती रहती हैं. सनाया की कुछ ऐसी तस्वीरें जिनमें लोगों का दावा है कि वो आलिया भट्ट जैसी दिखती हैं, हम आपको यहां दिखा रहे हैं. इसमें कितनी सच्चाई है, ये तय करना हम आप पर छोड़ते हैं.
सनाया और आलिया में अंतर पकड़ में आ रहा है क्या? ये सारी फोटोज़ सनाया के इंस्टाग्रैम हैंडल से ली गई हैं.
देखिए और बताइए कि सनाया और आलिया में अंतर पकड़ में आ रहा है क्या? ये सारी फोटोज़ सनाया के इंस्टाग्रैम हैंडल से ली गई हैं.

 

View this post on Instagram
💕❤️

A post shared by Sanaya Ashu Arya
(@sanaya_ashu) on


 

 
A post shared by Sanaya Ashu Arya
(@sanaya_ashu) on

 


वीडियो देखें: कंगना लड़ाई के लिए जितना आगे बढ़ती हैं, आलिया उतना ही पीछे हो जाती हैं

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement