The Lallantop

अयोध्या गैंगरेप केस में अखिलेश यादव ने की DNA टेस्ट की मांग, मायावती ने घेर लिया!

अयोध्या गैंगरेप केस में सपा के नगर अध्यक्ष मोईद खान पर नाबालिग लड़की से कई बार रेप का आरोप लगा है. अखिलेश यादव ने आरोपियों के DNA टेस्ट की मांग की है.

Advertisement
post-main-image
अखिलेश यादव की DNA टेस्ट की मांग पर मायावती ने सवाल उठाए हैं. (इंडिया टुडे)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या गैंगरेप केस में आरोपियों के DNA टेस्ट की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए. अखिलेश की इस मांग पर BSP सुप्रीमो मायावती ने उनको घेर लिया. उन्होंने पूछा कि सपा सरकार में कितने आरोपियों के DNA टेस्ट हुए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, अयोध्या में गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने अपने X पोस्ट में लिखा,

 इस मामले में सिर्फ आरोप लगाकर सियासत नहीं होनी चाहिए. जो भी दोषी है, उसे कानून के मुताबिक पूरी सजा मिलनी चाहिए. लेकिन अगर DNA टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित होते हैं तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाए. यही न्याय की मांग है.

Advertisement

समाजवादी पार्टी ने पीड़िता को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है. पार्टी की तरफ से कहा गया कि सरकार पीड़िता की मदद करने के बजाय सपा की छवि खराब करने में लगी है. समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की. और राज्य सरकार से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि मामले में सही तरीके से जांच की जानी चाहिए. और देखा जाना चाहिए कि आरोपों में कितनी सच्चाई है.

इस मामले पर मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने X पर लिखा,

यूपी सरकार द्वारा अयोध्या गैंगरेप केस में आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित, लेकिन सपा द्वारा यह कहना कि आरोपी का DNA टेस्ट होना चाहिये, इसे क्या समझा जाए. बाकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के खिलाफ कितने DNA टेस्ट हुए हैं.

Advertisement

अखिलेश यादव पर निशाना साधने के साथ-साथ मायावती ने यूपी सरकार को भी नसीहत दी है. उन्होंने आगे लिखा कि यूपी में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में खासकर महिला सुरक्षा और उत्पीड़न को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अयोध्या व लखनऊ की घटनाएं बहुत दुखी करने वाली है. मायावती ने कहा कि सरकार को इनके निपटारे के लिए जाति-बिरादरी और राजनीति से ऊपर उठकर कदम उठाने चाहिए.

ये भी पढ़ें - अयोध्या गैंगरेप: आरोपी सपा नेता की बेकरी पर चला बुलडोजर, देर रात 2 और सपा नेताओं पर FIR

अयोध्या में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना सामने आई थी. घटना अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र की है. नाबालिग के परिवार को तब पता चला, जब वह प्रेग्नेंट हो गई. अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राज करण नैय्यर ने बताया कि भदरसा में सपा के नगर अध्यक्ष मोईद खान ने कई बार लड़की के साथ रेप किया. उसके साथी ने वीडियो भी बनाया.

अयोध्या पुलिस ने 1 जुलाई को मोईद खान और उसकी बेकरी के कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया. उनके खिलाफ गैंगरेप और POCSO की संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है.

वीडियो: अयोध्या गैंगरेप: आरोपी सपा नेता के पास 'अवैध प्रॉपर्टी', योगी सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

Advertisement