रिलायंस जियो वो मामा हैं जो रिश्तेदारी के लौंडों को खूब पैसे दे-देकर बिगाड़ देते हैं, जिसकी वजह से फूफा, मौसा और चाचा को भी फर्जी में खर्चा करना पड़ जाता है. इस समय एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया की हालत इन्हीं फूफा, मौसा और चाचा जैसी हो रखी है.
रिलायंस जियो से टक्कर लेने के लिए सबसे तगड़ा ऑफर ये आया है
रिलायंस ने जनता को फ्री का डेटा चखाकर मार्केट में भांग घोल दी है.

रिलायंस ने जनता को फ्री का डेटा चखाकर मार्केट में भांग घोल दी है. जियो की डेटा स्पीड चाहे घट रही हो, कॉल चाहे न लग रही हो, पर फ्री में कोई चीज मिलने पर हम इंडियंस को सब गवारा होता है. रिलायंस के जियो दांव से निपटने के लिए अब एयरटेल कुछ लाया है. एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड नेटवर्क को एक नई टेक्नॉलजी से अपग्रेड किया है, जिससे यूजर्स को 100 mbps तक की स्पीड मिलेगी. इसके अलावा एयरटेल फ्री अनलिमिटेड इंटरनेट प्लान और फ्री कॉलिंग भी ले आया है.

कैसे मिलेगी ये सर्विस
V-Fiber नाम की इस नई टेक्नॉलजी का यूज करने के लिए ब्रॉडबैंड यूजर्स को अपने मौजूदा नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में कुछ बदलना नहीं पड़ेगा. जो लोग पहले से एयरटेल ब्रॉडबैंड यूज कर रहे हैं, उन्हें न तो नया केबल लगाना पड़ेगा और न अलग से पैसे देने होंगे. इस स्पीड को झेलने के लिए इक्विपमेंट्स में जो बदलाव करने थे, वो एयरटेल पहले ही कर चुका है. हां, यूजर्स को अपना मॉडम जरूर बदलना पड़ेगा, जिसकी चुम्मी भी उनकी जेब से ही लगेगी.
हालांकि, एयरटेल ने 56 इंच का सीना दिखाते हुए कहा है कि अगर किसी को ये सर्विस नहीं पसंद आई तो मॉडम का पैसा उसे लौटा दिया जाएगा. इसके अलावा ब्रॉडबैंड प्लान वाले यूजर्स पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर फ्री में बात कर सकेंगे. यानी फ्री कॉलिंग और पिलउव्वा डेटा स्पीड.

और क्या मिलेगा
जो लोग अभी एयरटेल यूज नहीं कर रहे हैं, उनके लिए कंपनी फ्री ट्रायल के तौर पर अनलिमिटेड इंटरनेट प्लान लाई है. नया कनेक्शन लेकर आप तीन महीने तक फ्री में अनलिमिटेड इंटरनेट यूज कर सकते हैं. ये खेला जियो के जवाब में किया गया है.
साथ ही, एयरटेल कई फ्री डेटा ऑफर भी लाया है. जैसे, हर महीने 5 जीबी डेटा वाले 'माइ होम' प्लान में अगर किसी घर में दो एयरटेल पोस्टपेड मोबाइल और एक एयरटेल डिजिटल टीवी कनेक्शन यूज किया जा रहा है तो उस कनेक्शन पर 15 जीबी डेटा अलग से फ्री मिलेगा.

प्रीपेड वालों के लिए क्या
जियो का पूरा भौकाल इसी वजह से बना है, क्योंकि लोग इसे फोन में यूज कर पा रहे हैं. जियो से टक्कर लेने के लिए एयरटेल ने अपने डेटा प्लान सस्ते किए थे, लेकिन जब इन्ने से बात नहीं बनी तो अब कंपनी फ्री कॉलिंग भी ले आई. एयरटेल ने 'एयरटेल क्लाउड' और 'एयरटेल डायलर' नाम से दो नए ऐप लॉन्च किए हैं, जिनसे फ्री डेटा और फ्री कॉलिंग मिलेगी.
'एयरटेल क्लाउड' ऐप 2 जीबी का फ्री क्लाउड स्टोरेज और बैकअप देगा. साथ ही, रातभर में जिन चीजों का बैकअप शेड्यूल किया गया है, उसमें भी डेटा अपलोड होने का कोई चार्ज नहीं लगेगा. 'एयरटेल डायलर' की मदद से 50 मिनट तक एयरटेल टू एयरटेल फ्री बात की जा सकेगी. इसके लिए एयरटेल यूजर्स को 'माइ एयरटेल' ऐप इंस्टॉल या अपडेट करना होगा.
कब और कहां
एयरटेल ब्रॉडबैंड अभी देश के 87 शहरों में ऑपरेट हो रहा है और V-Fiber से इन सभी जगहों पर नेट स्पीड बढ़ेगी. अभी चेन्नई में इसका यूज हो रहा है और जल्दी ही मुंबई और दिल्ली-NCR में लॉन्चिंग होगी. फिर धीरे-धीरे दूसरे शहरों में भी सर्विस पहुंचाई जाएगी. टेलिकॉम इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स ने पॉपकॉर्न्स ऑर्डर कर दिए हैं, क्योंकि अब रिलांयस और एयरटेल की जूतम-पैजाम देखने में बड़ी मौज आने वाली है.
ये भी पढ़ें:
रिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई है
क्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें बिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलाने का नया जुगाड़ इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा मैं इन 8 वजहों से रिलायंस जियो 4G सिम के 4 टुकड़े करके फेंकने वाला हूं ये है जियो सिम पाने का सबसे आसान तरीका सावधान! जियो सिम के नाम पर ये लोग आपको मूर्ख बना रहे हैं









