बुधवार, 10 जनवरी को सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग कर रहे थे. तभी वहां पुलिस पहुंची और फिल्म की शूटिंग रूकवाकर सलमान को सुरक्षित घर पहुंचाया. उन्हें पुलिस की गाड़ी में ही बिठाकर उनके घर पहुंचाया गया और उनकी गाड़ी को पुलिस लेकर आई. सलमान को फिलहाल शहर में साइकिल चलाने और अपने कहीं आने-जाने का प्लान सोशल मीडिया पर शेयर करने से भी से भी मना किया गया है.

सलमान को कई बार मुंबई में साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है. (शाहरुख के साथ साइकलिंग करते सलमान).
जब इस बारे में सलमान के पापा सलीम ख़ान से पूछा गया तो उन्होंने बताया,
'सेट से वापस ले जाने वाली बात की डीटेल तो मुझे नहीं पता पर धमकी वाली बात मैंने सुनी थी. सलमान के पास खुद की अच्छी सिक्योरिटी टीम है. ये कोई पहली बार नहीं है जब उन्हें ऐसी कोई धमकी मिली है. इस इंडस्ट्री में लोगों को आए दिन ऐसी धमकियां मिलती रहती हैं.'धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ कोई एक्शन लेने के सवाल पर सलीम खान ने कहा,
'हमें सबसे पहला एक्शन ये लेना है कि सलमान सुरक्षित रहें. बाकी वो नॉर्मल शूटिंग के लिए जा रहे हैं.'

पापा सलीम खान के साथ सलमान.
आपको बता दें कि चंडीगढ़ में छात्र राजनीति में सक्रिय लॉरेंस पर बिजनेसमैन वासुदेव इसरानी की हत्या का आरोप है. इसी केस की सुनवाई के सिलसिले में 5 जनवरी को लॉरेंस जोधपुर कोर्ट लाए गए थे. 4 जनवरी को इसी कोर्ट में सलमान खान की सुनवाई थी. यहीं पर लॉरेंस ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा,
'अभी सलमान खान को मारेंगे यहीं जोधपुर में मारेंगे तब पता लग जाएगा. अभी तो मैंने कुछ किया ही नहीं है. बिना मतलब के मुझे इंवॉल्व कर रहे हैं.'देखिए लॉरेंस का वो धमकी वाला वीडियो:
ये भी पढ़ें:
भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक हत्या पर बनने जा रही है फिल्म
बॉलीवुड की सबसे मशहूर मां के बच्चे किस बात पर झगड़ रहे हैं?
जब हेमा के पापा ने धर्मेंद्र को जीतेंद्र के सामने धक्का देकर घर से निकाल दिया
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' की 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए!
विदेशियों को धूल चटा अखंड भारत का सपना साकार करता है ये पंजाबी गाना
वीडियो देखें:












