हाल ही में एक मूवी आई थी. नाम था - टोटल धमाल. उसमें एक गीत था - पैसा ये पैसा. दरअसल ये गीत ऑरिजिनली 'कर्ज' मूवी में था.
अपने बैंक अकाउंट से 69 करोड़ रुपए निकाले और उन्हें रात भर निहारता रहा
उसके बाद सुबह इन रुपयों से जो किया वो तो और भी मज़ेदार है.
Advertisement

बाईं तस्वीर सांकेतिक है, दाईं अफ्रीका के सबसे अमीर बंदे अलिको डांगोटे की है (साभार - रॉयटर्स)
Advertisement
जिस खबर की हम बात करने जा रहे हैं, उसे जब मैंने यूके के ऑनलाइन पोर्टल डेली मेल
में पढ़ा तो यही गीत ज़हन में आया.
तो दोस्तों खबर सिर्फ उतनी ही है जितनी हैडिंग -
अफ्रीका के सबसे अमीर बंदे ने अपने अकाउंट से 69 करोड़ रुपए निकाले और उन्हें रात भर निहारता रहा.इतना जानने के बाद अब अगर आपको विस्तारपूर्वक पूरी खबर जाननी है तो आगे पढ़ना जारी रखें -
अफ्रीका के सबसे धनी व्यक्ति का नाम है - अलिको डांगोटे. एक मंच से उन्होंने बड़ी इंट्रेस्टिंग चीज़ शेयर की. उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने बैंक 1 करोड़ डॉलर (69 करोड़ रुपए) निकाले थे . उन्होंने अपने इस अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि -
जब आप युवा होते हैं तो आपका पहला 'मिलियन' काफी महत्वपूर्ण होता है. उसके बाद नंबर्स का ज़्यादा मतलब नहीं रह जाता.

बिजनेस टायकून अलिको डांगोटे (रॉयटर्स)
अलिको डांगोटे ने बताया कि उन्होंने अपने अकाउंट से पैसे निहारने भर के लिए निकाले थे. ये जानने के लिए कि क्या वाकई में उनके पास इतने पैसे हैं, या ये सिर्फ कागज़ों में लिखे हुए कुछ नंबर्स हैं.
मतलब कि, जैसे जब किसी ख़ुशी पर हमें विश्वास नहीं होता तो हम अपने बगल में खड़े बंदे से चूंटी काटने को कहते हैं न. अलिको डांगोटे ने खुद को यह यकीन दिलाने के लिए कि उनके पास खूब सारे पैसे हैं, अपने अकाउंट से करीब 69करोड़ रुपए निकाल लिए.
उन्होंने आगे बताया-
...मैंने उनकी (बैंक से निकाले उन रुपयों की) ओर देखा और सोचा 'अब मुझे विश्वास है कि मेरे पास पैसा है' और अगले दिन (उन्हें) बैंक में वापस जमा करवा दिया.स्टोरी खतम पैसा हज़म. नीचे एक और खबर की वीडियो है. जाते-जाते देखिए जाइए.
वीडियो- पति ने ढोल पीट-पीटकर ट्रिपल तलाक लिया
Advertisement




.webp?width=60&quality=70)






