The Lallantop

अब टीवी पर नहीं दिखेंगे बिना हेल्मेट बाइक चलाते लोग

दिल्ली के स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने ये फॉर्मूला पेश किया है. कि ऐड्स में ओवर स्पीडिंग, बिना हेल्मेट और स्टंट्स पर जुर्माना लगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
टीवी पर हाई स्पीड में बाइक चलाते, बिना हेलमेट या स्टंट दिखाते ऐड बंद करने की तैयीरी चल रही है. दिल्ली का स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट इसकी तैयारी कर रहा है. वो ऐड देखे हो? पहले आता था. जिसमें लड़के ने हेलमेट नही लगाया है. रास्ते में ट्रैफिक पुलिस के सिपाही चेकिंग लगाए हैं. लड़का टॉफी खाता है और तरबूज का हेलमेट बना लेता है. बाइक्स के ऐड तो होते ही इसीलिए हैं. वो अगर बाइक फुल स्पीड से न भगाएं तो उनकी बोहनी न हो. अब ऐसे ऐड बंद करने पर बात हो रही है. जिनमें ट्रैफिक रूल्स के साथ खेल हो रहा है. जैसे बिना हेलमेट, खतरनाक स्टंट और ओवर स्पीडिंग. ऐसे ऐड आए तो जुर्माना हो सकता है और ऐड ब्लॉक भी किया जा सकता है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक पिछले हफ्ते दिल्ली के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अफसरों की मीटिंग हुई. मीटिंग में मोटर व्हीकल एक्ट में नया सेक्शन जोड़ने पर जोर दिया गया. इस सेक्शन में ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले ऐड्स को दिखाना क्राइम माना जाए. ऐसा होने पर कंपनी को ऐड हटाना पड़ेगा और पेनाल्टी भी देनी पड़ेगी. फिल्मों को इस रूल में थोड़ी छुट दी गई है. फिल्म में स्टंट वाले सीन स्टोरीलाइन का हिस्सा हो सकते हैं. इसीलिए फिल्म में ऐसा कोई सीन होने पर प्रोड्यूसर को सीन के साथ वार्निंग दिखानी होगी. मीटिंग में मौजूद एक अधिकारी का कहना है "फिल्मों में किसी चोर को पकड़ने के लिए हीरो को तेज स्पीड में गाड़ी चलानी पड़ सकती है. लेकिन ऐड में ऐसा होना गैरजरूरी है. फिल्म और ऐडवर्टाइज में फर्क है."
स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहे निखिल ने एडिट की है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement