The Lallantop

कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहीं एक्टर खुशबू सुंदर ने भीड़ में छेड़खानी करने वाले को थप्पड़ रसीद दिया

वीडियो देखिए- जब गुस्से से लाल हो गईं 'द बर्निंग ट्रेन' की ये अभिनेत्री.

Advertisement
post-main-image
एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने भीड़ में छेड़खानी कर रहे युवक को सबक सिखाया. (तस्वीर- वीडियो ग्रैब)
कांग्रेस नेता और तमिल एक्ट्रेस खुशबू सुंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो एक व्यक्ति को थप्पड़ मारती हुई दिख रही हैं. वीडियो बुधवार यानी 10 अप्रैल का है. तो हुआ कुछ यूं कि बुधवार के दिन भरी दोपहरी में खुशबू सुंदर कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही थीं. बेंगलुरू सेंट्रल के इंदिरानगर के कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान अरशद के लिए वोट मांग रही थी. तभी वो पीछे पलटीं और उन्होंने एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया. लोग कुछ समझ पाते तब तक पास खड़े पुलिसवाले युवक को खींच कर भीड़ से बाहर ले गए. खबरों के मुताबिक खुशबू सुंदर जब रैली से वापस अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थीं, तब वो कांग्रेस समर्थकों के भीड़ से घिरी हुई थीं. तभी भीड़ में खड़े व्यक्ति उन्हें पकड़ने की कोशिश की, खुशबू सुंदर ने पहले तो धक्कामुक्की समझ कर नज़रअंदाज किया, लेकिन फिर कुछ ही सेकेंड में पलटकर थप्पड़ जड़ दिया. वहां मौजूद भीड़ उस युवक को कुछ भी करती उससे पहले ही पुलिस उसे पकड़ कर भीड़ से बाहर लेकर चली गई. खुशबू सुंदर ने इस घटना का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर भी रिट्वीट किया. जिसके बाद काफी लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. खुशबू सुंदर 200 से ज़्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. तमिल फिल्मों के अलावा उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. खुशबू सुंदर ने बॉलीवुड में एंट्री एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मारी थी और उनकी पहली हिंदी फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' थी. 1980 से 1985 के बीच उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया. फिर तमिल फिल्मों की तरफ वो मुड़ गईं. 200 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बाद उनकी एंट्री राजनीति में हुई. शुरुआत उन्होंने करुणानिधि की पार्टी डीएमके से की. फिर 2014 में कांग्रेस में शामिल हो गईं.

Advertisement
Advertisement