The Lallantop

यूपी: मोबाइल के लिए छात्रा को सड़क पर घसीटने वाले का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया, मौत

ये पूरा प्रकरण 27 अक्टूबर से शुरू हुआ. गाजियाबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा से मोबाइल लूटने की कोशिश की गई थी. इस दौरान दो आरोपियों ने छात्रा को ऑटो से घसीट दिया था. इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई थी. अस्पताल में छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

Advertisement
post-main-image
पुलिस के मुताबिक आरोपी जीतू पर पहले से ही 9 मुकदमे दर्ज थे. (फोटो- आजतक)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंजीनियरिंग छात्रा का मोबाइल लूटने के दूसरे आरोपी की मौत हो गई है (Ghaziabad Engineering college student death). आरोपी जितेंद्र पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया था. 30 अक्टूबर को खबर आई कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये पूरा प्रकरण 27 अक्टूबर से शुरू हुआ. गाजियाबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा से मोबाइल लूटने की कोशिश की गई थी. इस दौरान दो आरोपियों ने छात्रा को ऑटो से घसीट दिया था. इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई थी. अस्पताल में छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

इस मामले में पहले आरोपी को पुलिस ने 28 अक्टूबर को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद 28-29 अक्टूबर की दरमियानी रात गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गंगनहर पटरी इलाके में आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई. इस दौरान आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू घायल हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक जीतू पर पहले से ही 9 मुकदमे दर्ज थे. 

Advertisement

मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकाउंटर के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था. 

मोबाइल लूटने के दौरान छात्रा को घसीटा

बीते शुक्रवार के दिन गाजियाबाद के ABES इंजीनियरिंग में पढ़ने वाली छात्रा कीर्ति सिंह ऑटो में सफर कर रही थीं. इस दौरान दो आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की थी. कीर्ति ने इसका विरोध किया. इसके बाद बदमाशों ने उनका हाथ पकड़कर ऑटो से घसीट लिया. कीर्ति 15 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही. घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गईं.

Advertisement

इंजीनियरिंग छात्रा को गंभीर अवस्था में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच के दौरान पता चला कि कीर्ति के शरीर में दो फ्रैक्चर थे और सिर पर गंभीर चोट आई थी. ICU में इलाज के दौरान कीर्ति की मौत हो गई थी. इसके बाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था. जबकि दूसरा आरोपी जीतू फरार हो गया था.

आजतक से जुड़े संवाददाता अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक कीर्ति सिंह हापुड़ जिले के पन्नापुरी इलाके की रहने वाली थी. वो गाजियाबाद के ABES इंजीनियरिंग कॉलेज में BTech फर्स्ट ईयर की छात्रा थीं. जिस वक्त ये घटना हुई, तब कीर्ति अपनी दोस्त दीक्षा के साथ ऑटो से घर लौट रही थीं.

(ये भी पढ़ें: कश्मीर में एक और प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने क्या बताया?)

वीडियो: इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र को नारा लगाने से रोका, प्रोफेसर सस्पेंड, बवाल बढ़ गया

Advertisement