The Lallantop

'10 में से 6 अमेरिकी ईरान जंग से खुश नहीं', इन मुद्दों ने वोटरों का रुख बता दिया

एक पोल के मुताबिक, अमेरिका में हर 10 में से 6 नागरिक को लगता है कि ट्रंप का 'ईरान जंग' का फैसला गलत था. मिडटर्म चुनाव के दौरान हुए इस पोल में पता चला कि अमेरिकियों की सबसे बड़ी परेशानी अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की स्थिति है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका में हर 10 में से 6 नागरिक डॉनल्ड ट्रंप के 'ईरान जंग' फैसले से सहमत नहीं हैं. (courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 60 प्रतिशत अमेरिकियों ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान जंग से संबंधित फैसले को गलत माना है।
  • वर्तमान चुनावी असंतोष के पीछे बढ़ती महंगाई, सरकारी भ्रष्टाचार और ईरान जंग की लागत की बढ़ोतरी जैसी आर्थिक और सामाजिक समस्याएँ हैं।
  • इस पोल के परिणामस्वरूप, मतदाताओं की बड़ी संख्या ने देश की दिशा और आर्थिक व्यवस्था के प्रति असंतोष व्यक्त किया है, जिससे आगामी चुनावी रणनीतियाँ प्रभावित होंगी।

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के दौरान अमेरिकियों ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को लेकर नाराज़गी जताई है. एसोसिएटेड प्रेस इलेक्शन डे पोल के मुताबिक, हर 10 में से 6 अमेरिकियों को लगता है कि ट्रंप का ईरान जंग का फैसला गलत था. इस पोल में लोगों की और भी परेशानियां सामने आईं. पता चला कि लोग कॉस्ट ऑफ़ लिविंग और सरकार में भ्रष्टाचार से भी हताश हैं. पेंटागन के हालिया अनुमान से पता चला है कि ईरान जंग जो लोगों के लिए एक ‘अलोकप्रिय युद्ध’ है, उसकी लागत बढ़कर 47.1 अरब डॉलर से अधिक हो गई है.

Advertisement
पोल में क्या खुला?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग एक-तिहाई मतदाताओं का कहना है कि कांग्रेस के लिए वोट देते समय ईरान युद्ध एक ‘ज़रूरी फैक्टर’ था. मगर इसके साथ ही ‘कॉस्ट ऑफ़ लिविंग’ और सरकारी भ्रष्टाचार को लेकर भी लोग चिंतित दिखे. 

एपी वोटर पोल में ये भी सामने आया कि अमेरिका में मौजूदा हालात को लेकर बहुत से वोटर्स बहुत ज़्यादा निराश हैं. लगभग तीन-चौथाई मतदाताओं का कहना है कि वे देश की मौजूदा दिशा को लेकर "गुस्से" में हैं या "असंतुष्ट" हैं. जबकि मात्र एक-चौथाई मतदाता ही "संतुष्ट" या "उत्साहित" महसूस करते हैं. वोटर्स की एक और चिंता देश की आर्थिक व्यवस्था को लेकर है. लगभग तीन-चौथाई लोगों ने कहा कि ये "बहुत अच्छी नहीं" है या "खराब" है. 

Advertisement

पोल के मुताबिक, ‘ब्लू’ राज्यों जैसे कैलिफोर्निया और मैसाचुसेट्स में असंतोष विशेष रूप से अधिक था. हालांकि 'डीप-रेड' राज्यों में भी अधिकांश मतदाता कम से कम "असंतुष्ट" तो थे ही. ब्लू राज्य माने वो राज्य जिनका झुकाव डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ ज्यादा होता है. और इसका उलट यानी रिपब्लिकन पार्टी की ओर झुके राज्यों को ‘रेड स्टेट’ कहते हैं.  

ये भी पढ़ें: मंगलवार को ही अमेरिका में क्यों होती है वोटिंग, अंधविश्वास नहीं रीजन प्रैक्टिकल है

‘आर्थिक स्थिति खराब’

दूसरी तरफ डॉनल्ड ट्रंप का दावा है कि जंग के बाद से गैस और एनर्जी के दामों में जो बढ़ोतरी हुई है, वो कम हो जाएगी. तकरीबन 10 में से 4 मतदाता अर्थव्यवस्था को सबसे अहम मुद्दा मानते हैं. उनकी चिंता पेट्रोल की कीमतों और किराने के सामान की लागत को लेकर है. 

Advertisement

इसके अलावा लगभग 10 में से 3 मतदाताओं का कहना है कि लोकतंत्र की स्थिति सबसे बड़ा मुद्दा है. और 10 में से 1 मतदाता इमिग्रेशन या स्वास्थ्य सेवा को सबसे अहम मुद्दा मानता है, जबकि कुछ लोग विदेश नीति या अपराध का भी ज़िक्र करते हैं. 

कुल जमा मतदाताओं के अनुसार, इस समय अमेरिका में अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की स्थिति सबसे अहम मुद्दे हैं. इनमें ‘ईरान जंग’ की वजह से बढ़ती महंगाई और सरकारी भ्रष्टाचार भी शामिल है. 

वीडियो: अमेरिकी चुनाव में जिल बाइडन के कपड़ों की चर्चा क्यों?

Advertisement