किसी का काम बढ़ाते हो. मम्मी-पापा को तकलीफ न होता है, होता है न. देखे हो ऐसे बच्चे को, जो सबके सामने पॉटी कर देता है. नहीं न है कोई ऐसा बच्चा तो क्यों किया तुम? तुम ही ऐसा बच्चा है. नहीं न, तो कौन किया है. मैंने कहा था न तुमसे, कहा था न कि नहीं करना है तो तुम क्यों नहीं सुधरा. बार-बार सिखाते जाएंगे और तुम करते जाओगे.आगे समझाते हुए वो कहती है
सबकी बड़े की बात माननी चाहिए. समझा, ऐसे थोड़े ही न है कि बड़े की बात नहीं माननी चाहिए. जो बड़े की बात नहीं मानेगा वो मार खाएगा, समझा. तुम मुझे देखे हो कभी करते हुए, नहीं न. तुम ध्यान दो कि जब भी टॉयलेट लगे तो टॉयलेट में करो. मम्मी को बोलो, पापा को बोलो, करो मत. तभी न तेरा पिटाई होता है. पढ़ो, सभी बच्चे को सिखाओ कि ऐसे पॉटी नहीं करते हैं.दो मिनट 12 सेकेंड के इस वीडियो में बच्ची कहती है,
बड़े होकर तुम्हे डॉक्टर बनना है. हम तुमसे बड़े हैं, बहुत बड़े हैं. बड़े की बात सुनो, ठीक है. नहीं सुनोगे न तो मार खाओगे, भगवान सजा देंगे, समझा, जो झूठ बोलता है उसको सजा देते हैं भगवान. तू न किया है तो भगवान देखते रहते हैं, है न पापा.(इन वाक्यों में व्याकरण की जो अशुद्धियां हैं, वो बच्ची की बातचीत की हैं, लिहाजा उन्हें जस का तस रखा गया है) इस दौरान बच्चा चुपचाप अपनी बहन से डांट सुनता रहता है. दरअसल भाई-बहनों की इस बातचीत का वीडियो उनके पापा ही बना रहे थे. अपने छोटे भाई को समझाने के बाद बच्ची अपने पापा से भी हामी भरवाती है. यह वीडियो फेसबुक पर खूब शेयर हो रहा है. अब तक इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 16 लाख 30 हजार लोग लाइक कर चुके हैं और इस वीडियो को 70,000 बार शेयर किया जा चुका है. वैसे अगर आपको भी टॉयलेट के इस्तेमाल में किसी तरह की परेशानी आती है तो इस वीडियो को देखिए. आपकी ज्यादातर दिक्कतें दूर हो जाएंगी.
देखिए लल्लनटॉप बुलेटिन ये भी पढ़ें: एक लड़की के पेशाब करने की दिक्कत से शुरू हुआ ये कैंपेन पूरी दुनिया में छा जाना चाहिए गरीब आदमी पर 75,000 रुपए के जुर्माने से बनेगा स्वच्छ भारत! टॉयलेट सीट पर फोन चलाते हैं? आप तो गए!









