The Lallantop

अमिताभ को एक फैन ने बताया कि 'शोले' ने 'बाहुबली 2' से ज़्यादा कमाई की थी

आज के हिसाब से 'शोले' इतने कमाती, जितने चार सलमान मिलके ना कमा पाते!

Advertisement
post-main-image
अमिताभ बच्चन, अमजद खान, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, जया बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म 'शोले' को रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था.
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं, ये वाला इंट्रो नहीं यूज़ करूंगा. सबको पता है. ये कहानी भी अमिताभ बच्चन के ही बारे में है लेकिन शुरू करेंगे उनके सुपुत्र अभिषेक बच्चन से. ट्विटर पर यूं ही टहलते-फिरते अभिषेक बच्चन के मन में आया कि पापा की फिल्मों का कलेक्शन चेक किया जाए. उन्होंने तरण आदर्श को टैग कर 'शोले' और 'अमर अकबर एंथनी' का कलेक्शन पूछ लिया. उनका पूछना ये था कि आज की तारीख में वो रकम कितनी बनती. इसके बाद बच्चन (अमिताभ) साहब के फैंस ने उनकी फिल्मों से जुड़े कई आंकड़ों की झड़ी लगा दी.
फिल्म 'शोले' और 'अमर अकबर एंथनी' फिल्म के पोस्टर.
फिल्म 'शोले' और 'अमर अकबर एंथनी' फिल्म के पोस्टर.

इस पर सबसे पहला जवाब आया अमिताभ बच्चन के बड़े वाले फैन मोजेज़ सपीर का. उन्होंने बताया कि 1984 के पहले सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 13 फिल्मों में से नौ बच्चन की थीं. जिसमें 'शोले' और 'अमर अकबर एंथनी' भी शामिल थीं. 'शोले' जहां लगातार पांच साल तक सिनेमाघरों में चलती रही, वहीं 'अमर अकबर एंथनी' का 75 हफ्तों तक तीन शो चलता था. ये उस सवाल का जवाब था, जो किसी ने पूछा ही नहीं. इसके बीच-बचाव के लिए अमिताभ बच्चन आए. उन्होंने मोजेज़ से इन फिल्मों की कमाई के बारे में पूछा. इसके जवाब में उनके दूसरे फैन सामने आए. आशीष पल्लोड नाम के इस आदमी ने बताया कि 2017 के आंकड़ों के मुताबिक 1975 में आई 'शोले' ने देशभर में 1500 करोड़ रुपए और विदेशों में 410 करोड़ रुपए कमाए थे. टोटल हुए- 1910 करोड़ रुपए. 1973 में आई 'अमर अकबर एंथनी' ने देशभर में 485 करोड़ रुपए कमाए थे. इससे हमें अमिताभ बच्चन के एकक्षत्र स्टारडम के बारे में पता चलता है.
2016 में रिलीज़ होकर आमिर खान की 'दंगल' ने 2000 करोड़ रुपए का व्यापार किया था. यानी 'शोले' इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म बनने से 90 करोड़ रुपए से चूक गई. वहीं 'बाहुबली 2' को इसने ठीक-ठाक अंतर से पीछे छोड़ दिया है. 2017 में रिलीज़ हुई 'बाहुबली 2' ने इंडिया और दुनियाभर से कुल 1810 करोड़ रुपए कमाए थे. पिछले दिनों में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बदला' रिलीज़ हुई थी, जिसमें वो तापसी पन्नू के साथ दिखे थे.


वीडियो देखें: 48 साल पहले अमिताभ बच्चन को पेट्रोल पंप पर जाकर स्टारडम का एहसास हुआ था

Advertisement
Advertisement