महज आठ महीने का बच्चा, और उसे पुलिस वाले ने लाठी मार दी
उस वक्त उसकी मम्मी किराने की दुकान से सामान खरीद रही थीं.
Advertisement

लाठी चलाने वाला SI
तमिलनाडु के तिरुपुर में लोगों ने सब इंस्पेक्टर को घेर लिया. और धावा बोल दिया. पता है क्यों? उसने 8 महीने के बच्चे पर लाठी चला दी थी. शनिवार की बात है. शाम का वक्त था. सब इंस्पेक्टर 'गणेश डिपार्टमेंटल स्टोर' में गया. एक दम हाथी की तरह मदमस्त. जाते ही पुलिसगिरी झाड़ने लगा. और ग्राहकों से भी बदसलूकी करने लगा. SI की नजर कैश काउंटर पर खड़ी एक औरत पर पड़ी. सामान का हिसाब-किताब कर रही थी. उसकी गोद में उसका 8 महीने का बच्चा था. वो उस औरत के पास गया और पूछले लगा कि इस वक्त वो स्टोर में कर क्या रही है. औरत ने पुलिस वाले की बात को सुनकर इग्नोर किया. और कुछ नहीं बोली. इसपर उसने उसे मारने के लिए अपनी लाठी उठाई. और चला दी. पर वो औरत को लगने के बजाए उसके 8 महीने के बच्चे को जा लगी. थोड़ी ही दूर पर औरत का बीमार पति खड़ा था. वो लगा उस SI को मारने. इतना होना था और लोगों ने जमावाड़ा लगा दिया. और पुलिसवाले पर हमला बोल दिया. बाद में पुलिस को इसकी खबर दी गई. मौके पर आई पुलिस ने पहले भीड़ को हटाया और शांत रहने को कहा. पर लोगों ने उस पुलिसवाले के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की. हार कर पुलिस को भीड़ की बात माननी पड़ी. बच्चे को मारने का वीडियो तो नहीं है पर बाद में जो लोगों ने उसका घेराव किया है उसका है. देख लो. https://www.youtube.com/watch?v=BTSpH9au9SE&feature=youtu.be
Advertisement













