The Lallantop

बाल्टीमोर पुल हादसे में 6 लोगों को माना गया मृत, रोका गया बचाव अभियान

अधिकारियों ने बताया कि पानी के तापमान और दूसरे फ़ैक्टर्स के कारण नदी में गिरे 6 लोगों का जीवित होना अब बेहद मुश्किल है, इसीलिए जांच अभियान भी रोक दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
अधिकारियों ने जांच अभियान रोक दिया है. (फ़ोटो - रॉयटर्स)

अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज के ढहने के बाद 6 लोग लापता हो गए थे. अब अधिकारियों ने उन 6 लापता लोगों को मृत मान लिया है. इसके साथ ही हादसे के बाद शुरू हुए बचाव अभियान को रोक दिया गया है (Baltimore bridge collapse deaths).

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के पानी में गिरने से आठ लोग पटाप्सको नदी में गिर गए थे. इनमें से 2 लोगों को बचा लिया गया था. बाक़ी 6 लोग लापता हो गए थे. इन्हें अब डेड घोषित कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि कई घंटों तक पेटाप्सको नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन पानी के तापमान और दूसरे फ़ैक्टर्स के हिसाब से नदी में गिरे 6 लोगों का जीवित होना अब बेहद मुश्किल है. इसे देखते हुए सर्च ऑपरेशन को बंद किया जा रहा है. हालांकि, कोस्ट गॉर्ड और दूसरे अधिकारी अब भी वहां मौजूद रहेंगे.

इससे पहले खबर आई थी कि डाली नाम के जो कंटेनर जहाज पुल से टकराया था उसमें सवार सभी 22 क्रू मेंबर्स भारतीय थे. इनमें दो पायलट भी शामिल थे. वे सभी सुरक्षित हैं. ये घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार, 25 मार्च की देर शाम को हुई. अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में बना फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज एक जहाज से टकराने के बाद ढह गया. बताया गया कि सिंगापुर के झंडे वाले डाली जहाज पर बिजली सप्लाई ठप हो गई थी. इससे कंटेनर जहाज ने अचानक आगे बढ़ने की क्षमता खो दी थी. इसी के बाद ये पुल से टकरा गया. क्रू ने इसके बारे में मैरीलैंड अधिकारियों को जानकारी भी दी थी.

Advertisement
पहले भी डाली जहाज हुआ दुर्घटना का शिकार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इससे पहले भी डाली जहाज तीन बड़ी घटनाओं में शामिल रहा. 2018 में एक टेक्नीशियन की तब मौत हो गई, जब जहाज की लिफ्ट खराब हो गया. 2019 में जहाज में सवार एक अधिकारी के लापता होने की ख़बर का पता चला था.जांच में पता चला कि अधिकारी लाइफबोट पर काम करते समय पानी में गिर गया. साल 2023 में भी जहाज फिलीपींस के तट पर एक कंटेनर से टकरा गया था. इस घटना में फिलीपींस और चीन के एक-एक नागरिकों की मौत हो गई थी.

Advertisement
Advertisement