The Lallantop

सदियों पहले डूबे जहाज को ढूंढने का काम शुरू, मिल सकता है 4,00,00,00,00,000 रुपये का खजाना!

23 सितंबर, 1641 के दिन 'मर्चेंट रॉयल' जहाज़ डार्टमाउथ के रास्ते में था. लेकिन तभी वो डूब गया. डूबने से पहले, जहाज़ मरम्मत के लिए कैडिज़ के स्पैनिश बंदरगाह में रुका था. उसके बाद उसमें मैक्सिको और कैरेबियन से अपनी वापसी यात्रा के लिए माल लोड किया गया था.

Advertisement
post-main-image
डूबने के बाद इस जहाज़ का मलबा कभी मिला ही नहीं. (सांकेतिक फ़ोटो/आजतक)

जहाज़ डूबने से जुड़ी ख़बरें और फ़िल्में तो आपने देखी-सुनी होंगी. लेकिन डूबे जहाज में अरबों का खजाना ढूंढने की पहल के बारे में शायद पहली बार जानेंगे ख़बर है कि 17वीं सदी के एक अंग्रेज़ी जहाज़ को ढूंढने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि जब यह जहाज़ डूबा था, उस वक्त उसमें इतना सोना था जिसकी कीमत आज की तारीख में ‘4 बिलियन पाउंड’ तक हो सकती है. रुपये में बताएं तो 42 हज़ार 215 करोड़ रुपये! डूबने के बाद इस जहाज़ का मलबा कभी मिला ही नहीं. अब UK की एक कंपनी का मानना ​​​​है कि वह नई तकनीक से इस जहाज़ के मलबे का पता लगा सकती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Metro.co.uk के मुताबिक़ अंग्रेजी जहाज का नाम 'मर्चेंट रॉयल' था. बताया गया कि जहाज के अंदर इतनी चीज़ें थीं कि इसे "एल डोराडो ऑफ द सीज़" के नाम से भी जाना जाता था. यह जहाज़ 1641 में कॉर्नवाल के तट पर डूब गया था. इसमें अरबों पाउंड की कीमत का सोना और चांदी होने का अनुमान लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: सोमाली समुद्री डाकुओं ने ईरानी जहाज हाइजैक किया, भारतीय युद्धपोत पहुंचा और डाकुओं को भगा दिया

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक़ UK की कंपनी मल्टीबीम सर्विसेज़, खोए हुए मलबे के लिए जानी जाती है. इस जहाज़ को ढूंढने के लिए यह कंपनी 200-वर्ग-मील क्षेत्र के अंदर खोज करेगी. इस खोज में अंडरवॉटर वेसल और सोनार टेक्नोलॉज़ी जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाएगा. इस कंपनी के लीडर निगेल हॉज का कहना है कि ये एक ऐतिहासिक खोज होगी. साथ ही इस खोज में कुछ मिलेगा तो उस ख़जाने को विरासत कलाकृतियों के रूप में माना जाएगा. निगेल ने Metro.co.uk से बात करते हुए कहा,

"सोने को खोजने की कोई जल्दी नहीं है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि इस मलबे की कीमत अरबों में हो सकती है. जहां जहाज़ डूबा है, वहां पानी का स्तर काफ़ी ज़्यादा है इसलिए यह खोज चुनौतीपूर्ण होने वाली है. वहां हजारों जहाज़ों के टुकड़े हैं और 'मर्चेंट रॉयल' उनमें से एक है. इसका मतलब है कि हमें सारे जहाज़ों के मलबों को उठाना है. फिर उनकी पहचान करनी है कि उनमें से 'मर्चेंट रॉयल' का मलबा कौनसा है."

रिपोर्ट के मुताबिक़ 23 सितंबर, 1641 के दिन 'मर्चेंट रॉयल' जहाज़ डार्टमाउथ के रास्ते में था, उसी दौरान वो डूब गया. डूबने से पहले, जहाज़ मरम्मत के लिए कैडिज़ के स्पैनिश बंदरगाह में रुका था. उसके बाद उसमें मैक्सिको और कैरेबियन से अपनी वापसी यात्रा के लिए माल लोड किया गया था.

Advertisement

वीडियो: रखवाले: P8I - वो जहाज़, जिसपर भारतीय नेवी सबसे ज़्यादा भरोसा करती है

Advertisement