The Lallantop

इस सांस रोकने वाले वीडियो में एक ही चीज अच्छी है, हैप्पी एंडिंग

भाई ही भाई के काम आता है भाई. चाहे वो दो साल का ही हो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ये दो बच्चे जो दिख रहे हैं. दोनों की उम्र है दो साल. जुड़वा हैं न. इनके साथ हुए हादसे और बाल बाल बचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो है भी देखने लायक. एकदम सांस रुक जाती है. एक भाई अलमारी के नीचे दब जाता है. दूसरा उसको बचाता है. खास बात ये है कि दो साल के बच्चे चिबिल्ले होते हैं. शैतान होते हैं. मिट्टी खाते हैं. शोर मचाते हैं. लेकिन इतनी समझदारी से काम शायद ही कभी लेते हैं. ये वाला तो कमाल कर गया. खुद वीडियो देख लो. https://www.youtube.com/watch?v=EtsrIpeMIkE&feature=youtu.be अमेरिका के उटाह का सीन है. दुन्नो चंगू मंगू खेल रहे हैं. एक उछलकर अलमारी के ड्रॉर में घुसने लगता है. अलमारी सहित नीचे आ जाता है. और दब जाता है. थोड़ी देर दूसरा बच्चा हेल्पलेस सा उसको ध्यान से देखता है. जाहिर है वो दिमाग चला रहा होता है. जब दबा हुआ लड़का घिसटकर निकलने की कोशिश करता है तो दूसरा बच्चा हल्क की तरह जोर लगाकर पहाड़ जैसी अलमारी को खिसका देता है. घर में मम्मी कायली शॉफ थीं. लेकिन उनको पता नहीं चला. ये वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था. जिसे बच्चों के पापा ने संडे को फेसबुक पर डाल दिया और वहीं से वायरल हो गया.
ये भी पढ़ें: शर्मनाक: बेंगलुरु में CCTV में कैद सेक्शुअल असॉल्ट की घटना  

Advertisement
Advertisement