The Lallantop

'पापा ने सपोर्ट नहीं किया, इसलिए सुसाइड कर रहा हूं'

लखनऊ में 18 साल के स्टूडेंट ने की सुसाइड.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
लखनऊ के विभूतिखंड एरिया में एक लड़के ने फांसी लगा कर सुसाइड कर ली. लड़के की डेड बॉडी के साथ एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने पापा को सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहराया है. लड़के के स्कूल फ्रेंड्स ने बताया कि बच्चा एग्जाम में फेल हो गया था. 18 साल का सागर एमिटी स्कूल में 11वीं का स्टूडेंट था. उसके पापा इंदल प्रसाद गोरखपुर में मंडी परिषद के डिप्टी डायरेक्टर हैं. गुरुवार को सागर ने कपड़े का फंदा बना कर खुद को पंखे से लटका लिया. 20160310_184514 सुसाइड नोट में सागर ने लिखा है:
"मेरे पापा ने मुझे कभी सपोर्ट नहीं किया. उन्होंने फैमिली रिलेशन पर कभी ध्यान नहीं दिया. पापा ने कहा था कि अगर उनका एक बेटा कम हो गया तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा. जिस फैमिली में ट्रस्ट और सपोर्ट न हो वो फैमिली बेकार है."
घर वालों ने लड़के की लाश देख कर पुलिस को फोन किया. पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
Advertisement