The Lallantop

दूल्हे का भाई DJ पर डांस करते-करते गिरा और फिर कभी नहीं उठा, उम्र सिर्फ 15 साल

6 मार्च यानी शादी के एक दिन पहले खाना खाने के बाद सभी लोग DJ पर डांस कर रहे थे. इसी समय किसी रिश्तेदार ने विशेष के चचेरे भाई सुधीर कुमार को डांस करने के लिए बुलाया. कुछ देर डांस करने के बाद सुधीर अचानक से ज़मीन पर गिर जाता है

Advertisement
post-main-image
परिजन मृतक को अस्पताल लेकर गए, वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में DJ पर डांस करते-करते एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई है. मृतक दूल्हे का भाई था. घर में शादी का माहौल था. सभी नाच रहे थे. लेकिन लड़का डांस करते-करते अचानक से गिर जाता है. इसका वीडियो भी सामने आया है. परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
DJ पर डांस करते-करते मौत

आजतक से जुड़े देवेश पटेल की रिपोर्ट के मुताबिक़ 7 मार्च को मुबारिक सराय गांव के विशेष कुमार की बारात मैनपुरी के भोगांव इलाके में जानी थी. घर में खुशी का माहौल था. 6 मार्च यानी शादी के एक दिन पहले खाना खाने के बाद सभी लोग DJ पर डांस कर रहे थे. इसी समय किसी रिश्तेदार ने विशेष के चचेरे भाई सुधीर कुमार को डांस करने के लिए बुलाया. कुछ देर डांस करने के बाद सुधीर अचानक से ज़मीन पर गिर जाता है. कुछ देर रिश्तेदारों को कुछ समझ नहीं आया. बाद में पता चला कि लड़के की मौत हो चुकी है.

आजतक से बात करते हुए मृतक के पिता धर्मेन्द्र सिंह ने कहा,

Advertisement

“यहां DJ बज रहा था. मेरा बेटा डांस कर रहा था. लेकिन वो अचानक से ज़मीन पर गिर गया. उसकी मौत हो गई.”

एक रिश्तेदार ने बताया, 

“वह बच्चा बिल्कुल सेहतमंद था. उसने सारे दिन काम किया. दावत में हम लोगों को खाना खिलाया. और रात 10:30 बजे DJ बजा. उसने भी नाचने की इच्छा जताई. फिर वह ज़मीन पर गिर गया.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: यात्रा 8 घंटे की थी, लगे दो दिन, पायलट को आया हार्टअटैक, जानते हैं को-पायलट ने क्या किया?

लड़के मौत की खबर आते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया.

17 वर्षीय टेनिस प्लेयर की 'हार्ट अटैक' से मौत

पिछले महीने पाकिस्तान की एक 17 वर्षीय टेनिस प्लेयर की टूर्नामेंट के प्रैक्टिस सेशन के बाद कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. महिला टेनिस प्लेयर प्रैक्टिस सेशन के बाद अपने होटल रूम पहुंची थी. आशंका जताई गई थी कि वहां उसे दिल का दौरा पड़ा. अस्पताल ले जाए जाते समय युवा खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया था. टेनिस प्लेयर का नाम ज़ैनब अली नकवी था. 

Advertisement