The Lallantop

बिना किसी टिकट, पासपोर्ट, आईडी के प्लेन में चढ़ कर घूमी ये लड़की

मां ने बिटिया को स्कूल भेजा था. देर तक नहीं आई तो फोन किया. पता चला, हवाई जहाज में उड़ने चली गई.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक 11 साल की छुटकी है. मन में खयाल आया कि कि प्लेन में घूमा जाए. मम्मी-पापा तो लल्लो-चप्पो कर के टाल देते. तो बिना बताए चढ़ गई हवाईजहाज में. मॉस्को के एयरपोर्ट से चढ़ी और पहुंच गई सेंटपीटर्सबर्ग. प्लेन में घूमने का शौक ऐसा था कि बिना किसी डर के और बिना टिकट के वो लड़की प्लेन में चढ़ गई. और हां, बच्ची का नाम नहीं है छुटकी. हम नहीं जानते न उसका नाम. तो हमें ये अच्छा लगा तो आपको बताने के लिए हमने यही रख दिया. नाम छोड़िए, काम देखिए. ऐसी शातिर कि एयरपोर्ट पर कोई नोटिस ही नहीं कर पाया कि इसके पास कोई टिकट या आइडेंटिफिकेशन नहीं है. नहीं, इसमें गार्ड लोग की गलती नहीं है. ये छोकरी ही बड़ी चालू थी. भीड़ में घुस घुस के सारे सिक्योरिटी चेक पास कर लिए. दिमाग लगाया, ऐसी भीड़ में घुसती थी जिसमें कुछ बच्चे हों. प्लेन में चढ़ के आराम से सीट पर बैठ गई.  मां ने बिटिया को भेजा तो स्कूल था. पहुंच गई सेंटपीटरबर्ग. फोन किया तो  सुन के होश उड़ गए कि मम्मी पापा के. फिर मां ने एयरपोर्ट पर खबर की. एयरपोर्ट वालों ने इसे सोशल वर्कर्स को दे दिया जो उसे वापस मॉस्को भेज दें. बच्ची की मौज के चक्कर में एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी वालों की वॉट लग गई.

Advertisement
Advertisement