The Lallantop

डरावना मास्क पहने 11 बरस के बच्चे को गार्ड ने मारी गोली

कराची में हुआ ये सब. बच्चा मास्क लगाए साइकिल से आ रहा था. गार्ड के न जाने क्या सूझी, गोली चला दी. बच्चा मारा गया.

Advertisement
post-main-image
Symbolic image
11 साल का बच्चा खेल रहा था. चेहरे पर लगाया डरावना मास्क. और बस मासूमियत के साथ इधर उधर लोगों को डराने लगा. लेकिन कुछ पल बाद ही बच्चे की इंसान के सबसे बड़े डर से मुलाकात हुई. मौत से मुलाकात. ये किस्सा पाकिस्तान के कराची के पास फिरोजाबाद का है.
फिरोजाबाद में रहने वाला 11 साल का अली हसन. रविवार को चेहरे पर डरावना मास्क लगाकर साइकिल चला रहा था. वहीं पर हथियारों से लैस एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड गुलाम नबी तैनात था. गुलाम डरावना मास्क लगाए अली को अपनी तरफ आता देखता है तो घबरा जाता है. फिर न जाने उसके क्या सूझती है वो बच्चे पर गोली चला देता है. भीड़ इकट्ठा होती है. अली को फौरन अस्पताल पहुंचाया जाता है. लेकिन देर हो चुकी थी. अली की मुलाकात मौत से हो चुकी थी.
पुलिस ने गुलाम नबी को अरेस्ट कर लिया है. पूछताछ जांच जारी है. बच्चे का दुखी परिवार हादसे के बाद से प्रोटेस्ट कर रहा है. परिवार सदमे में है. बता दें पिछले साल भी एक 17 साल के बच्चे को पुलिस ने चोर समझ मार दिया था.

Advertisement
Advertisement