The Lallantop
Logo

वायरल वीडियो पर CM भगवंत मान बोले- 'फर्जी फुटेज, मुझे बदनाम करने की साजिश'

Bhagwant Mann Viral Video: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक विवादित वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी है. उन्हें बदनाम करने के लिए उनके चेहरे का मुखौटा लगाकर फुटेज तैयार की गई है.

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) एक विवादित वीडियो की वजह से चर्चा में है. उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विवादित वीडियो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि उनके चेहरे का मुखौटा इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है. मान ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसे उनके चेहरे जैसा दिखने वाला मुखौटा (Mask) पहनकर तैयार किया गया है. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी इस वीडियो को फर्जी बताते हुए कहा कि विपक्षी दल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी चीजें कर रहे हैं. भगवंत मान ने सीधे तौर पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ उठाने के लिए उनके खिलाफ अफवाहें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की जनता इस घटना को अंजाम देने वालों को कभी माफ नहीं करेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यह भी पढ़ें: 'सिंधु नदी का रुका पानी हमें दो', पंजाब के CM भगवंत मान ने ये मांग क्यों की?

Advertisement
Advertisement