The Lallantop
Logo

अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: ट्रस्ट की FIR के बाद 3 गिरफ्तार, अखिलेश-संजय सिंह ने दागे सवाल

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें अब तक 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें चंपत राय के ड्राइवर का भी नाम है.

Advertisement

राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए दान (Ram Mandir Donation) में कथित हेराफेरी  के मामले में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. दोनों नेताओं ने एफआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों और कुछ बड़े लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत और एसआईटी (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों टिन्नू यादव, लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पांच दूसरे आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं. एफआईआर के मुताबिक, इन 8 लोगों पर सुनियोजित तरीके से मंदिर के दान की चोरी करने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement