The Lallantop
Logo

असम में सीजेपी की बैठक से पहले हंगामा, आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में क्यों लिया?

गुवाहाटी में बैठक से पहले सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर है. पार्टी ने हिरासत में लिए गए लोगों की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए असम में अपना अभियान जारी रखने की बात कही है.

Advertisement

असम के गुवाहाटी में 27 सितंबर को होने वाली सीजेपी की क्षेत्रीय स्वयंसेवक बैठक से पहले पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत में लिया. पार्टी के मुताबिक, कई अन्य नेता और स्वयंसेवक भी हिरासत में लिए गए. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि रांका और उनकी टीम को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया. बाद में रांका ने पुलिस वाहन के अंदर से वीडियो साझा किया. पार्टी असम में मतदाता सूची पुनरीक्षण से प्रभावित परिवारों से मिलने, सरकारी स्कूलों का दौरा करने और जमीन व शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाने वाली थी. देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है एशियन गेम्स फाइनल, दोनों मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में

 

Advertisement

Advertisement