आजकल कहीं भी जाना हो मोबाइल में GPS लगाओ और चल पड़ो. GPS यानी Global Positioning System. बस एड्रेस डालो और कहां-कितना ट्रैफिक है, कितने बजे तक पहुंच जाएंगे, सब पता चल जाता है. लेकिन इसी GPS (GPS Misguides) के चलते उत्तर प्रदेश के बरेली में 3 लोगों ने अपनी जान गवां दी. ये लोग गुड़गांव से एक बरेली एक शादी अटेंड करने आ रहे थे. तभी खल्लरपुर गांव में रामगंगा नदी के बीच उनकी गाड़ी मैप के चलते (GPS Misguides) पुल के नीचे जा गिरी. ये पुल निर्माणाधीन थी जिसमें कोई भी बैरिकेट नहीं लगाई गई थी. प्रशासन की इस लापरवाही के चलते 3 लोगों की मौत हो गई. देखिए पूरा वीडियो
GPS के बताए रास्ते ने ली 3 लोगों की जान, निर्माणाधीन पुल से गिरी कार
उत्तर प्रदेश के Bareilly में एक वैगनआर कार निर्माणाधीन पुल (Unfinished Bridge) से नदी में जा गिरी(Car Crash). इससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा कि वे मैप के चलते निर्माणाधीन पुल पर जा पहुंचे. पुल पर किसी प्रकार की कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी नहीं थी जिससे ये हादसा हुआ.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












