The Lallantop
Logo

बिहार में गंगा में नाव पलटी, 14 बच्चों की मौत, चश्मदीद ने हादसे को लेकर क्या बताया?

गंगा नदी में नाव पलटने से वैशाली में बच्चों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की.

Advertisement

बिहार के वैशाली जिले में 13 अक्टूबर की रात गंगा नदी में नाव पलटने से बच्चों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. हादसा रात करीब 8:30 बजे राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि लोग सामुदायिक भोज से लौट रहे थे, तभी नाव पलट गई. कई लोगों को बचाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. प्रत्यक्षदर्शी रवि यादव ने हादसे और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- पैसा तैयार रखिए! भारत का सबसे बड़ा IPO इसी महीने आ रहा

Advertisement
Advertisement