The Lallantop

28 साल बाद शाहरुख और सलमान को दोबारा डायरेक्ट करेंगे करण जौहर?

शाहरुख और सलमान पिछली बार 2023 में रिलीज़ हुई 'टाइगर 3' में नज़र आए थे.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान 'कॉफी विद करण 9' के अंतिम एपिसोड में फीचर होंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण' के 9वें सीजन के प्रीमियर में बताया कि वे शाहरुख खान और सलमान खान को फिर से एक साथ फिल्म में लेकर आना चाहते हैं।
  • शाहरुख खान और सलमान खान ने पहली बार 1995 की फिल्म 'करण अर्जुन' में साथ काम किया था और दोनों के बीच कई बार सहयोग हुआ है, जिससे उनकी दोस्ती और कामकाजी रिश्ता मजबूत हुआ।
  • शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्मों में साथ आने की संभावना से उनके प्रशंसक और फिल्म उद्योग में नई परियोजनाओं की चर्चा शुरू हुई है, जो आगामी आने वाले समय में देखने को मिल सकती हैं।

Shah Rukh Khan और Salman Khan. देश के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स. वो बड़े पर्दे पर जब साथ आते हैं, कोहराम मच जाता है. दोनों ने पिछली बार Tiger 3 में साथ काम किया था. इस बीच Karan Johar ने इच्छा जताई है कि वो शाहरुख और सलमान को दोबारा डायरेक्ट करना चाहते हैं. करण इससे पहले दोनों को अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू Kuch Kuch Hota Hai में साथ लाए थे.

Advertisement

14 अक्टूबर से 'कॉफी विद करण' का 9वां और अंतिम सीजन प्रीमियर होना शुरू हो गया. इस बार शो के पहले मेहमान सलमान खान हैं. इसके रैपिड फायर राउंड में करण जौहर से भी सवाल किए गए. उनसे पूछा गया कि अगर वो किसी सुबह शाहरुख खान बनकर उठते हैं, तो सबसे पहले क्या करेंगे? इस पर करण ने कहा कि वो बतौर शाहरुख, सबसे पहले करण जौहर को कॉल करेंगे और उन्हें शाहरुख-सलमान को दोबारा एक फिल्म में लाने की बात कहेंगे.

सलमान और शाहरुख ने पहली बार 1995 में रिलीज़ हुई 'करण अर्जुन' में साथ काम किया था. उसमें उन्होंने दो ऐसे भाइयों का किरदार निभाया था, जो अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेते हैं. इसके बाद दोनों 'हम तुम्हारे हैं सनम' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी मूवीज़ में साथ नज़र आए. 'कुछ कुछ होता है' से करण जौहर ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद शाहरुख ने सलमान की फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' में कैमियो किया. वहीं सलमान, शाहरुख की 'ओम शांति ओम' के 'दीवानगी दीवानगी' गाने में फीचर हुए. 2017 में शाहरुख ने सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ में कैमियो किया. वहीं सलमान, शाहरुख की फिल्म 'ज़ीरो' में दिखाई दिए.

Advertisement

2023 में शाहरुख और सलमान दो फिल्मों में साथ आए. पहली 'पठान' और दूसरी 'टाइगर 3'. शाहरुख की मूवी में सलमान ने अपने आइकॉनिक कैरेक्टर टाइगर के रोल में कैमियो किया था. वहीं 'टाइगर 3' में शाहरुख, पठान के कैरेक्टर में दिखाई दिए. जहां तक 'कॉफी विद करण' की बात है, सलमान इसके पहले एपिसोड में नज़र आए हैं. वहीं शाहरुख सीजन के फाइनल एपिसोड में अपने बेटे आर्यन खान के साथ नज़र आ सकते हैं. शाहरुख और सलमान, दोनों की 'कॉफी विद करण' पर 10 साल बाद वापसी हो रही है.

वीडियो: सलमान खान की 'कर्ण' करेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स का शिकार?

Advertisement
Advertisement