The Lallantop
Logo

BPSC Protest: प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में आए चिराग पासवान

छात्रों की मांग है कि सभी 70 केंद्रों पर फिर से परीक्षा करवाई जाए.

Advertisement

Bihar के पटना में BPSC एग्जाम को लेकर स्टूडेंट्स का प्रदर्शन जारी है. छात्रों की मांग है कि सभी 70 केंद्रों पर फिर से परीक्षा करवाई जाए. इस बीच पटना में प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की खबरें आई हैं. पुलिस ने इस दौरान वाटर कैनन से पानी की बौछार भी की. स्टूडेंट्स दिन के समय पटना के गांधी मैदान की तरफ मार्च कर रहे थे. उनकी ये भी मांग थी कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar आकर उनके साथ बातचीत करें. अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की एंट्री हुई है. वो प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में आ गए हैं. क्या कहा चिराग पासवान ने, जानने के लिए देखें पूरा वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

 

Advertisement

Advertisement