The Lallantop

PM मोदी को जिसने झालमुड़ी खिलाई थी, उसकी सिक्योरिटी में लगेंगे पुलिस और CAFF के जवान

अधिकारी ने आगे बताया कि उन फोन नबंरों को भी जांच के दायरे में लिया गया है, जिससे बिक्रम को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है. दुकानदार की शिकायत पर उन्हें सुरक्षा दी गई है. उनके दुकान के आस-पास पुलिस और Central Armed Police Forces (CAPF) के जवानों यूनिफॉर्म और सिविल ड्रेस में तैनात किया गया है.

Advertisement
post-main-image
प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम साहू को सुरक्षा मिली गई है. (फोटो- आज तक)

पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला दुकानदार अब सुरक्षा के घेरे में रहेगा. बीते दिनों दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. जांच भी की जा रही है कि दुकानदार को ये धमकियां कहां से और कौन दे रहा है? प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार का नाम बिक्रम कुमार साहू है. बिक्रम बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन काम के सिलसिले में वो अपने परिवार के साथ झाड़ग्राम में रहते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया पर बिक्रम उस वक्त वायरल हो गए थे, जब प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी दुकान पर जाकर झालमुड़ी खाई थी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बिक्रम ने पुलिस से शिकायत की कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से टेक्स्ट मैसेज और WhatsApp मैसेज के जरिए बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने अखबार को बताया,

‘एक शिकायत दर्ज की गई है. सुरक्षा के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. साथ ही शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जांच भी शुरू कर दी गई है. साइबर क्राइम विशेषज्ञों को भी इस जांच में शामिल किया गया है.’

Advertisement

अधिकारी ने आगे बताया कि उन फोन नबंरों को भी जांच के दायरे में लिया गया है, जिससे बिक्रम को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है. दुकानदार की शिकायत पर उन्हें सुरक्षा दी गई है. उनके दुकान के आसपास पुलिस और Central Armed Police Forces (CAPF) के जवानों यूनिफॉर्म और सिविल ड्रेस में तैनात किया गया है. साथ ही CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि आसपास पर पूरी तरह से नजर रखा जा सके.

कई दिन से दुकान नहीं खोला

धमकियों की वजह से बिक्रम ने अपनी दुकान को कई दिन से नहीं खोला था. पुलिस और CAPF से सुरक्षा मिलने के बाद उन्होंने शनिवार, 23 मई को अपनी दुकान फिर से खोली. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बात की. बिक्रम ने पत्रकारों से कहा,

‘बार-बार धमकियां मिलने के बाद मैं बहुत डर गया था. मेरे परिवार वाले भी डरे हुए थे और मैंने कुछ दिनों के लिए दुकान बंद कर दी थी.’

Advertisement

अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बिक्रम को एक वीडियो कॉल के दौरान बंदूक दिखाकर भी धमकाया गया था. 

वीडियो: क्या Cockroach Janata Party का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया?

Advertisement