The Lallantop

26 सीटों पर राज्यसभा चुनाव, पहली बार गुजरात से कांग्रेस 'साफ' हो जाएगी!

Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों में 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इनमें आंध्र प्रदेश से 4, गुजरात से 4, कर्नाटक से 4, मध्यप्रदेश से 3, राजस्थान से 3, झारखंड से 2, अरुणाचल प्रदेश से 1, मणिपुर से 1, मेघालय से 1 और मिजोरम से 1 सीट शामिल है.

Advertisement
post-main-image
राज्यसभा चुनाव में गुजरात पर सबकी नजर रहेगी. (PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होंगे, साथ ही दो सीटों पर उपचुनाव भी करवाए जाएंगे, जिनमें से एक महाराष्ट्र और दूसरी तमिलनाडु की सीट है।
  • महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के इस्तीफे और तमिलनाडु के सी वी शनमुगम के विधानसभा चुनाव जीतने के कारण उन सीटों पर उपचुनाव कराना आवश्यक हुआ।
  • गुजरात में कांग्रेस के पास केवल 12 विधायक हैं, जिससे आगामी चुनाव में उनकी कोई राज्यसभा सीट जीतना कठिन बताया जा रहा है, जबकि NDA को 17 सीटों पर जीत की संभावना है।
author-image
संजय शर्मा

राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होंगे. उसी दिन राज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव भी कराए जाएंगे. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. देखना होगा कि 93 साल के पूर्व पीएम देवेगौड़ा और 84 साल के खरगे फिर से दावेदार होंगे या नहीं. कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो बड़े अल्पसंख्यक चेहरे रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन भी राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जिन दो सीटों पर उपचुनाव होगा, उनमें से एक सीट नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) की चीफ और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई थी. अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद सुनेत्रा ने बारामती विधानसभा से उपचुनाव जीता था. दूसरी सीट तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) के सी वी शनमुगम के रिजाइन से खाली हुई. हालिया तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उन्होंने मैलम सीट से जीत दर्ज की है.

राज्यसभा चुनाव: इन राज्यों की सीटों पर दांव

10 राज्यों में 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इनमें आंध्र प्रदेश से चार, गुजरात से चार, कर्नाटक से चार, मध्यप्रदेश से तीन, राजस्थान से तीन, झारखंड से दो, अरुणाचल प्रदेश से एक, मणिपुर से एक, मेघालय से एक और मिजोरम से एक सीट शामिल है. दो राज्यों- महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक सीट पर उपचुनाव होगा.

Advertisement
गुजरात में कांग्रेस के लिए संकट

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है. गुजरात के राज्य बनने के बाद यह शायद पहली बार होगा जब गुजरात से कांग्रेस का कोई राज्यसभा सांसद नहीं चुना जाएगा. अभी शक्तिसिंह गोहिल गुजरात से कांग्रेस के एकमात्र राज्यसभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है.

गुजरात में राज्यसभा सीट जीतने के लिए 37 विधायक चाहिए, जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ 12 विधायक हैं. 10 विधायकों के साथ दावेदारी तो पेश की जा सकती है. लेकिन, अगर BJP 'थोड़ी सी कोशिश' करती है, तो कांग्रेस की उम्मीदवारी तक की भी कम ही उम्मीद लगती है.

BJP और कांग्रेस के लिए समीकरण

BJP के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) को आगामी राज्यसभा चुनाव में एक सीट का नुकसान होने का अंदाजा है. चुनाव और उपचुनाव वाली कुल 26 सीटों में 18 सीटों पर NDA का कब्जा है. कांग्रेस और उसके साथियों के पास पांच सीटें हैं.

Advertisement

युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी यानी YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के पास तीन सीटें हैं. आम परिस्थिति में NDA की 17 सीटों पर जीत की संभावना है. कांग्रेस पांच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) दो और विजयी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) एक सीट जीत सकती है.

वीडियो: प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले को पाकिस्तान से कौन धमकी दे रहा?

Advertisement