The Lallantop

पंजाब में ड्यूटी पर जा रहे हैं ASI की गोली मारकर हत्या, अकाली दल ने AAP सरकार को घेरा

Punjab Police ASI Shot Dead: गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया और ASI जोगा सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गोलीबारी की घटना पर अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया ने AAP सरकार पर निशाना साधा है.

Advertisement
post-main-image
बिक्रम सिंह मजीठिया (दाएं) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (बीच में) से इस्तीफे की मांग की. (फोटो- ITG/PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमृतसर के फतेहगढ़ चुड़ियां-मजीठा रोड पर अज्ञात बदमाशों ने अमृतसर ट्रैफिक पुलिस के ASI जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी, जो ड्यूटी पर जा रहे थे।
  • घटना के पीछे आपसी रंजिश, रोड रेज और अन्य संभावित कारणों की जांच पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से विभिन्न एंगल से कर रही है।
  • हत्या के बाद पंजाब पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी है, और स्थानीय अधिकारियों ने अपराधिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
author-image
कमलजीत संधू

पंजाब के अमृतसर में अज्ञात बदमाशों ने एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की गोली मारकर हत्या कर दी. हादसा उस वक्त हुआ, जब ASI ड्यूटी पर जा रहे थे. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. गोली लगने के बाद ASI को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

मृतक ASI की पहचान जोगा सिंह के तौर पर हुई है, जो अमृतसर ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे. रविवार, 24 मई की सुबह फतेहगढ़ चुड़ियां-मजीठा रोड पर जोगा सिंह पर हमला किया गया. आज तक से जुड़ी कमलजीत संधू की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह जोगा सिंह अपने घर से बाइक पर ड्यूटी के लिए निकले थे. इस दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया और बिना कुछ बोले पर उनपर गोली चला दी.

गोली लगते ही जोगा सिंह गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद अज्ञात आरोपी भी मौके से फरार हो गए. गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया और जोगा सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गोलीबारी की सूचना पर मिलने पर मजीठा थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची.

Advertisement

बदमाशों की तलाश करने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है. मामले की पुष्टि अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सोहेल कासिम मीर ने की. SSP सोहेल ने अपने बयान में कहा,

“आज सवेरे हमें सूचना मिली कि फतेहगढ़ चूड़ियां-मजीठा रोड पर एक पुलिस मुलाजिम ASI जोगा सिंह का शव मिला है. सूचना मिलने पर मौजूदा SHO मजीठा तुरंत मौके पर पहुंचे. शव का मुआयना करने के बाद यह पता चला कि गोली लगने से चोट पहुंची. फिर लाश को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया. मौके पर फोरेंसिक और टेक्निकल टीमें मौजूद हैं. घटना एक बिजी रोड पर हुई, और आपसी रंजिश, रोड रेज और दूसरे संभावित कारणों समेत सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है.”

पंजाब में विपक्षी पार्टी शिरोमणी अकाल दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने बताया कि ASI जोगा सिंह गुरदासपुर जिले के रहने वाले थे. वे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, तब रास्ते में उन पर हमला किया गया. बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार और पंजाब पुलिस पर निशाना साधा है. उन्होंने X पर लिखा,

Advertisement

“पंजाब के गृह मंत्री और अस्थाई DGP पर यह एक सख्त आरोप है कि पंजाब जैसे सेंसिटिव बॉर्डर वाले राज्य में अब ना तो पुलिस स्टेशन और ना ही पुलिसवाले खुद सेफ हैं.”

bikram singh majithia
बिक्रम सिंह मजीठिया का पोस्ट. (X)

उन्होंने आगे लिखा,

"पुलिस थानों पर बार-बार हमलों के बाद अब सुरक्षा देने वाली वर्दी को भी एक सेंसिटिव भारत-पाकिस्तान बॉर्डर इलाके में खुलेआम गोलियों से मार दिया जा रहा है."

बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के DGP, DSP मजीठा और SHO मजीठा से इस्तीफा देने की मांग की है. खबर लिखे जाने तक ASI जोगा सिंह पर हमला करने वाले अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं मिली है.

वीडियो: Iran का नया ‘पावर सेंटर’ क्या है?

Advertisement