The Lallantop
Logo

‘सेहत के लिए अच्छा हो सकता है फूड पोर्न’? आईसीएमआर की रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे

एक नई स्टडी में देखा गया कि आकर्षक तरीके से दिखाई गई स्वस्थ खाने की तस्वीरें बच्चों को ज्यादा पसंद आ सकती हैं. शोधकर्ताओं ने फलों, मोटे अनाज, दालों, डेयरी उत्पादों, मेवों और बीजों की अलग-अलग तस्वीरों का इस्तेमाल किया.

Advertisement

क्या खाने की खूबसूरत तस्वीरें बच्चों को पिज्जा, बर्गर और दूसरे जंक फूड की जगह हेल्दी खाना चुनने के लिए प्रेरित कर सकती हैं? हैदराबाद के आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान के शोधकर्ताओं की एक नई स्टडी में इसी सवाल को समझने की कोशिश की गई. शोध में देखा गया कि स्वस्थ खाने को किस तरह पेश किया जाता है, इसका असर किशोरों को वह खाना कितना पसंद आता है, इस पर पड़ सकता है. इसमें फलों, मोटे अनाज, दालों, डेयरी उत्पादों, मेवों और बीजों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया. कुछ तस्वीरें सामान्य थीं, जबकि कुछ को ज्यादा आकर्षक अंदाज में पेश किया गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- अंतरात्मा की आवाज पर वंदे मातरम न गाने वालों को सजा नहीं मिलनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

 

Advertisement

Advertisement