महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई इलाके में करोड़ों का फूड रैकेट पकड़ा गया है. बताया गया कि पैक किए हुए फूड पैकेट की एक्सपायरी डेट बदलकर उसे दोबारा से पैक कर मार्केट में भेजा जाता था. महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) और नवी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने मिलकर इसका भंडा फोड़ किया. जब्त किए गए आइटम में भारत के कुछ सबसे जाने-माने फ़ूड और बेवरेज ब्रांड्स के नाम वाले प्रोडक्ट्स शामिल हैं.
एक्सपायर हो चुके कुरकुरे-मैगी-लेस की डेट बदल रहे थे, छापा न पड़ता तो ये गंदगी बच्चों के पेट में जाती
Navi Mumbai food racket: छापे के दौरान लेस, कुरकुरे, मैगी, नॉर, रसोई, हेलमैन, थम्स अप और लिम्का जैसे ब्रांड के प्रोडक्ट मिले. बताया गया कि इन फूड प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट बदलकर मार्केट में भेजा गया जिसकी कुल कीमत 75 लाख रुपये है. जानिए कैसे सब पकड़े गए.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक टीम ने कई जगह पर रेड मारी. फिर पुलिस को TTC इंडस्ट्रियल एरिया के बारे में टिप मिली जहां साधना एंटरप्राइज पर टीम ने छापेमारी की. यहां पुलिस को एक्सपायर प्रोडक्ट से भरे हज़ारों कार्टन मिले जिनकी कुल कीमत 75 लाख रुपये बताई जा रही है.
कुरकुरे-लेस-मैगी सब की डेट बदलीरेड के दौरान लेस, कुरकुरे, मैगी, नॉर, रसोई, हेलमैन, थम्स अप और लिम्का जैसे ब्रांड के प्रोडक्ट मिले. कुरकुरे के कई प्रोडक्ट शामिल थे जैसे मसाला मंच, रेड चिली चटाका, नॉटी टोमैटो, सॉलिड मस्ती, ग्रीन चटनी, शेज़वान चटनी और पफकॉर्न यमी चीज़.
इसके अलावा मैगी मसाला और आटा नूडल्स के साथ-साथ फन फ्लिप्स भी मिले. बेवरेज में थम्स अप और लिम्का मिला. साथ ही नॉर के मशरुम सूप, रसोई के करी पेस्ट और हेलमैन की मेयोनीज़ भी मिली.
ये भी पढ़ें: अमेजन-स्विगी-बिग बास्केट के फूड लाइसेंस रद्द, ऑनलाइन बेच रहे ये जहरीली चीजें
कैसे करते ये गंदा काम?FDA के मुताबिक, खाने-पीने की चीज़ों की पैकेजिंग पर छपी तारीखों को हटाया या बदला जा रहा था. FDA अधिकारियों को इंकजेट प्रिंटर, थिनर और खास तौर पर तैयार किए गए स्टिकर मिले, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर मैन्युफैक्चरिंग की असली तारीख को मिटाने या छिपाने के लिए किया जा रहा था.
आरोप है कि सामग्री और पोषण संबंधी जानकारी वाले लेबल हटाकर उनकी जगह नए स्टिकर लगाए जा रहे थे. पुलिस और FDA के अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान गोदाम को अपने कब्ज़े में ले लिया है.
FDA ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान 10 एक्सपोर्टर कंपनियों से जुड़े 8,442 कार्टन ज़ब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 75,21,269 रुपये है. इसके अलावा, बिना लेबल वाले स्टॉक और एक्सपायर हो चुके फ़ूड प्रोडक्ट्स भी बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 30,600 रुपये है.
वीडियो: फूड प्रोडक्ट प्रमोट करने से पहले FSSAI का नियम समझ लें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स












