The Lallantop

'पुलिस बोली कुछ नहीं होगा', अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपी सुमित के पिता के बड़े दावे

Ankit Balyan murder: सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो कथित आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया. इस मामले पर आरोपी सुमित के पिता ने बात की. उन्होंने बताया कि उनका बेटा दूसरे आरोपी मोहित के बहकावे में आ गया था.

Advertisement
post-main-image
अंकित बालियान (बाएं) की हत्या के आरोपी सुमित के पिता धर्मपाल (दाएं). (तस्वीरें- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर के दो आरोपी सुमित और मोहित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए, जिसकी पुष्टि पुलिस ने कर दी है।
  • सुमित के पिता धर्मपाल ने कहा कि उनके बेटे ने अपराध की दुनिया में मोहित के संपर्क में आने के बाद प्रवेश किया, और पुलिस ने उन्हें एनकाउंटर में मारने का आश्वासन दिया था।
  • इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के नेता यूपी सरकार पर कानून व्यवस्था में कमी का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पीड़ित परिवार ने भी घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर के दो आरोपी एनकाउंटर में मारे गए. उनकी पहचान सुमित और मोहित के तौर पर हुई. अब इस पर सुमित के पिता धर्मपाल ने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने आश्वासन दिया था कि उनके बेटे का एनकाउंटर नहीं होगा, लेकिन उसे मार दिया. हालांकि उनका ये भी कहना है कि उनके बेटे ने गलत किया था, और जो उसके साथ हुआ वह सही हुआ.  

Advertisement

धर्मपाल का कहना है कि वह अपने छोटे बेटे को लेकर काफी चिंतित हैं. पुलिस उसे अपने साथ ले गई थी और कथित तौर पर उसे टॉर्चर किया. इंडिया टुडे के पवन कुमार से बात करते हुए सुमित के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटा मोहित के ही संपर्क में आने के बाद अपराध की दुनिया में आया. उससे पहले वह इन सब से दूर था. उन्होंने कहा,

सुमित 12वीं कक्षा की एक परीक्षा में पास नहीं हो पाया था. वह लगभग ढाई महीने पहले सोनीपत में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद ही मोहित के संपर्क में आया था. वह हमें जरा सा भी समय नहीं देता था. कहता था कि मेरे पास टाइम नहीं है. मैं मजबूर हूं. मुझे नहीं पता कि इसमें पैसे का लालच था. कैसे मेरे बच्चे से मर्डर करवाया गया.

Advertisement
'मोहित ने कहा था कि सुमित कहीं चला गया'

धर्मपाल ने बताया कि उन्होंने 26 अगस्त को सुमित से फोन पर बात करने की कोशिश की थी. लेकिन फोन मोहित ने उठाया.  उन्होंने कहा,

मोहित ने बताया कि सुमित को कहीं चला गया है. उसने मुझे बताया नहीं कुछ. मैंने कहा कि अरे एक बार बता दो. ईमेल आईडी चाहिए. मैं एजेंसी में बैठा हूं, जो स्कूटी खरीदी है, उसका क्लेम चाहिए. लेकिन उसने फोन काट दिया.

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें पुलिस उठाकर ले गई. लेकिन सुमित के बारे में कुछ नहीं बताया. धर्मपाल के मुताबिक पुलिस ने आश्वासन दिया कि बेटे को कुछ नहीं होगा. कहा कि वह अच्छा लड़का है. इंक्वायरी की है. कोई कहीं गलतियां नहीं हैं. कोई पुलिस केस नहीं है. 

Advertisement

सुमित के पिता ने आगे कहा, “मेरे भाई ने बताया कि बच्चे का एनकाउंटर कर दिया. बच्चे की लाश उठानी है, कैसे करोगे अब? बड़े भाई ने पूछा मुझसे.”

लेकिन धर्मपाल का कहना है कि उनके छोटे बेटे के साथ जो हुआ, वह उससे दुखी है. उन्होंने कहा,

“छोटे बेटे के लिए तो जी मैं भगवान से दुआ मांगता हूं. मेरे उस बेटे का भी एनकाउंटर कर दो. मुझे कुछ नहीं चाहिए. मुझे बेटे भी नहीं चाहिए. जब समय आएगा तो मैं खुद अपना एनकाउंटर कर लूंगा. मैं अपनी मौत को अपने गले लगा लूंगा. मुझे कुछ नहीं चाहिए. सर मैं अब इतना मजबूर हो चुका हूं. नहीं तो मैं हो सकता है पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करवाऊं.”

सुमित के पिता का कहना है कि दो महीने से उनका बच्चा काम पर था. उसने एक छुट्टी नहीं ली. स्टाफ ने कहा कि बच्चा अच्छा है. इसके बावजूद उसका एनकाउंटर कर दिया. उस चीज से गिला शिकवा है.

अंकित की पत्नी भड़कीं

मथुरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एनकाउंटर पर यूपी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है. प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही हैं और फर्जी एनकाउंटर के नाम पर लोगों को गोली मारी जा रही है.

ये भी पढ़ें: अंकित बालियान हत्याकांड में 2 शूटर ढेर, पुलिस एनकाउंटर में मारे गए सुमित और मोहित

उनके इस बयान पर अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. कहा कि अगर उनका बेटा जाता तो वो क्या बोलते. सीमा ने आगे कहा कि गैंगवार पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. विपक्ष के लिए और भी मुद्दे हैं. हमारा घर उजड़ गया. एनकाउंटर असली हुआ. 20 राउंड गोलियां चली हैं. पुलिस को भी लग सकती थी.

वीडियो: नेपाल का वायरल घर जो भयानक बाढ़ में भी बच गया, वजह सामने आगई

Advertisement