The Lallantop

'रामायण 3' की तैयारी शुरू? रणबीर कपूर के बाद नमित मल्होत्रा ने भी दिया बड़ा हिंट

रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान 'रामायण' के तीसरे पार्ट के संकेत दिए हैं.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के रिलीज़ से पहले लंदन में BAFTA जूरी के सामने इसका प्रीमियर रखा गया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में रामायण के तीसरे पार्ट के संभावित निर्माण का संकेत दिया है, जबकि आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
  • रामायण के पहले दो पार्ट्स के रेस्पॉन्स और फीडबैक के आधार पर मेकर्स ने तीसरे पार्ट के निर्माण पर पुनर्विचार करने का विचार किया है।
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने रामायण फिल्म की पाइरेसी रोकने के लिए आदेश जारी किए हैं, जिससे फिल्म की ऑनलाइन अवैध प्रसारण गतिविधियों पर रोक लगेगी।

क्या Ranbir Kapoor ने गलती से Ramayana के पार्ट-3 की प्लानिंग का खुलासा कर दिया? Sunny Deol की फिल्म Surya: Ant Se Aarambh Tak कानूनी पचड़े में क्यों फंस गई है? priyadarshan ने Malamaal Weekly 2 क्यों छोड़ दी है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# रणबीर ने गलती से 'रामायण' के पार्ट 3 अनाउंस कर दी?

'रामायण' अब तीन पार्ट्स में रिलीज़ हो सकती है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इसके संकेत दिए थे. नमित ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'रामायण' को पहले तीन पार्ट्स में बनाने का प्लान था. मगर बाद में इसे दो फिल्मों तक सीमित कर दिया गया. अब नमित का कहना है कि दोनों पार्ट्स पर दर्शकों का रिस्पॉन्स और फीडबैक देखने के बाद मेकर्स दोबारा इस प्लान पर विचार कर सकते हैं. रणबीर कपूर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान तीसरे पार्ट के संकेत दिए हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

Advertisement

# 'पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियन्स' का ट्रेलर रिलीज़

डिज़्नी प्लस की सीरीज़ 'पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियन्स' के तीसरे सीज़न का ट्रेलर रिलीज़ हो गया. ट्रेलर में थालिया ग्रेस के अलावा कई नए कैरेक्टर और विशालकाय राक्षस टालोस भी दिख रहे हैं. सीरीज़ के तीसरे सीज़न का प्रीमियर 20 नवंबर को दो एपिसोड के साथ होगा. इसके बाद हर हफ्ते दो नए एपिसोड रिलीज़ किए जाएंगे.

# 'रामायण' मेकर्स को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली अच्छी खबर

Advertisement

'रामायण' की रिलीज़ से पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने पाइरेसी के खिलाफ बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने फिल्म की बिना इजाज़त रिकॉर्डिंग, कॉपी बनाने, ऑनलाइन अपलोड करने और स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी है. ये आदेश अज्ञात लोगों के खिलाफ भी जारी किया गया है. साथ ही इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को पाइरेटेड कंटेंट के लिंक हटाने के निर्देश दिए गए हैं. गूगल समेत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने भी कार्रवाई का भरोसा दिया है.

# कानूनी पचड़े में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' कानूनी विवाद में फंस गई. फिल्म के टीज़र में डॉक्टरों को भ्रष्ट दिखाने और उनके खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने पर डॉक्टर ऑफ कॉर्पोरेट सोसाइटी ने आपत्ति जताई थी. साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट  में याचिका भी दायर की थी. याचिका में टीज़र को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से हटाने की मांग की है. कोर्ट ने केंद्र सरकार, CBFC और मेकर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मगर फिलहाल टीज़र पर रोक नहीं लगाई है. मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी. फिल्म 20 नवंबर को रिलीज़ होनी है.

# 'रामायण' ने बेच डालीं दो लाख से ज़्यादा टिकटें

रणबीर कपूर की 'रामायण' की अडवांस बुकिंग में चौथे दिन 2.46 लाख टिकटों के पार पहुंच गई है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में से 1.70 लाख टिकट PVR INOX और 35 हजार टिकट Cinepolis में बिक चुके हैं. ऐसे में फिल्म 2026 की सबसे बड़ी नॉन-सीक्वल ओपनिंग पाने की रेस में शामिल हो गई है.

# प्रियदर्शन और रितेश ने छोड़ी 'मालामाल वीकली 2'

'मालामाल वीकली 2' में बड़ा बदलाव हुआ है. फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन और लीड एक्टर रितेश देशमुख, दोनों ही इस सीक्वल से बाहर हो गए हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियदर्शन ने खुद इसकी पुष्टि की है. उनका कहना है कि उन्होंने कोई भी सीक्वल नहीं बनाने का फैसला किया है. फिल्म को अब अमित जोशी डायरेक्ट करेंगे.

वीडियो: 'रामायण' ने दुनिया को चौंकाया, लेकिन 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई!

Advertisement