The Lallantop

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल, गोतस्करों पर हत्या का आरोप, पुलिस क्या बोली?

मथुरा में फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर चंद्रशेखर की मौत के बाद बवाल मचा है. उनके समर्थकों ने गोतस्करों पर उनकी हत्या का आरोप लगाया है.

Advertisement
post-main-image
मथुरा में फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर गौ रक्षक संत चंद्रशेखर की मौत के बाद बवाल. (फोटो- आज तक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मथुरा जिले में फरसा वाले बाबा की मौत एक सड़क हादसे में हुई, जिसमें एक ट्रक ने उन्हें घने कोहरे के कारण टक्कर मार दी, जबकि पुलिस ने हत्या या गोतस्करी से जुड़ी किसी घटना से इनकार किया है।
  • फरसा वाले बाबा ने गोतस्करों के शक में एक गाड़ी को रोका था, जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और समर्थकों ने हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
  • मामले के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस जांच जारी है।
author-image
मदन गोपाल शर्मा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की मौत के बाद बवाल मच गया. उनके समर्थकों का आरोप है कि कथित गो तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचलकर मार डाला. लेकिन, पुलिस ने इस बात से इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि फरसा वाले बाबा की मौत सड़क हादसे में हुई है. इसमें गोतस्करी का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है. हालांकि, फरसा वाले बाबा की मौत के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है. भारी संख्या में उनके समर्थकों ने छाता इलाके में हाईवे को जाम कर पथराव शुरू कर दिया. जैसे-तैसे पुलिस ने भीड़ हटाकर जाम खुलवाया. 

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े मदन गोपाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला थाना कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास का है. फरसा वाले बाबा कहे जाने वाले चंद्रशेखर शनिवार, 21 मार्च के तड़के 4 बजे कथित तौर पर गोतस्करों का पीछा करते हुए बाइक से निकले थे. आरोप है कि इस दौरान उन्हें कथित गोतस्करों ने गाड़ी से कुचल दिया था. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना में शामिल 4 में से 3 आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि कुछ लोगों ने भागते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया था. 

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. फरसा वाले बाबा के समर्थकों का आरोप है कि हत्या की प्लानिंग पहले से ही थी. हत्या करके भागे आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए. 

Advertisement

हालांकि, पुलिस ने इसे हत्या मानने से इनकार कर दिया है. SSP श्लोक कुमार ने बताया कि गोतस्करी की कोई बात सामने नहीं आई है. फरसा बाबा ने शनिवार तड़के 3- 4 बजे के बीच गोतस्करी के शक में एक गाड़ी को रोक लिया था. इसी दौरान घने कोहरे की वजह से पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. इससे उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई. श्लोक कुमार ने आगे बताया, 

“जिस कंटेनर को बाबा ने रोका था, उसमें किराने का सामान पाया गया. पीछे से आए ट्रक में तार लदे हुए थे. यह एक सड़क दुर्घटना है. गोवंश तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने वालों के खिलाफ आवश्यक बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है. अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.”

Advertisement

यह भी पढ़ें: किम जोंग उन बेटी को कर रहे तैयार, पिस्तौल के बाद सीधा टैंक चलाया

वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: खेती से करोड़ों कमाने वाले किसान, Modi, Yogi, Akhilesh करते हैं तारीफ

Advertisement