The Lallantop

शशि थरूर ने 'अंधभक्त' के लिए नया शब्द दिया 'Quockerwodger', क्या होता है ये?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राजनीतिक दलों के अंध समर्थकों और दूसरों के इशारे पर काम करने वालों के लिए अंग्रेजी का नया शब्द 'क्वॉकरवॉजर' बताया है. इसका मतलब है राजनीतिक कठपुतली, यानी ऐसा व्यक्ति जिसे कोई और नियंत्रित करता है.

Advertisement
post-main-image
शशि थरूर ने अंधभक्तों के लिए नया शब्द सुझाया है. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फरवरी 2022 में 'क्वॉकरवॉजर' शब्द को राजनीतिक कठपुतली के रूप में पेश किया और इसे सोशल मीडिया पर एक्स पर विस्तार से समझाया।
  • राजनीतिक दलों के कट्टर समर्थक जिन्हें आलोचना स्वीकार नहीं होती, उनके लिए पहले से प्रचलित शब्द जैसे 'अंधभक्त', 'गोदी मीडिया' तथा 'पेड फॉलोअर्स' का इस्तेमाल होता रहा है।
  • शशि थरूर के द्वारा 'क्वॉकरवॉजर' शब्द को प्रस्तुत करने के बाद इसे राजनीतिक संवाद में एक नया विकल्प माना गया है, जो भविष्य में इसी प्रकार की आलोचनाओं के लिए उपयोगी हो सकता है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर चलती-फिरती डिक्शिनरी हैं. इस पर किसी को कोई शक नहीं. अब 'क्वॉकरवॉजर' क्या है ये बात या तो सिर्फ डिक्शिनरी बता सकती थी या शशि थरूर. साल 2022 में पहली बार थरूर के मुंह से ये शब्द निकला था और लोग डिक्शिनरी की ओर भागे थे कि ये क्या है. अब उन्होंने बाकायदा ‘एक्स’ पर पोस्ट करके न सिर्फ इसका विस्तार से अर्थ बताया है बल्कि ये भी कहा है कि अगर आप ‘अंधभक्त’, ‘गोदी मीडिया’, ‘पेड फॉलोअर्स’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थक गए हैं तो ये नया शब्द लीजिए.

Advertisement

दरअसल, राजनीतिक पार्टियों को ‘अंधा समर्थन’ देने वालों के लिए कई हिंदी शब्द प्रचलन में हैं. ये ऐसे लोग हैं जो अपने दल की एक भी आलोचना नहीं झेल सकते. उसमें उन्हें कोई भी कमी दिखाई नहीं देती. जैसे- बीजेपी सरकार के समर्थकों के लिए ‘अंधभक्त’ जैसे शब्द विपक्षी दलों ने ईजाद किए हैं. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के लोग बीजेपी के पक्के सपोर्टरों के लिए ये टर्म इस्तेमाल करते हैं.

इसके अलावा मीडिया के उन समूहों के लिए गोदी मीडिया का इस्तेमाल किया जाता है, जो कथित तौर पर केवल सरकार की बातों को आगे बढ़ाते हैं. पेड फॉलोअर्स वो होते हैं जो सोशल मीडिया पर किसी एक राजनीतिक दल के लिए ‘बैटिंग’ करते हैं और इसके लिए उन्हें पैसे दिए जाते हैं. 

Advertisement
'क्वॉकरवॉजर' क्या है?

थरूर ने ऐसे लोगों के लिए एक शब्द बताया- 'क्वॉकरवॉजर'. इसका मतलब है ‘एक पॉलिटिकल कठपुतली. यानी एक ऐसा व्यक्ति जिसे कोई और कंट्रोल करता है और जो उनके इशारों पर काम करता है.’ एक्स पर परिभाषा शेयर करते हुए थरूर ने लिखा, 

जो लोग लोगों को 'अंधभक्त', 'गोदी', 'पेड फॉलोअर्स' और इसी तरह के नाम से बुला-बुलाकर थक गए हैं, उनके लिए ये सही विकल्प है.

इससे पहले अप्रैल 2022 में थरूर ने 'क्वॉकरवॉजर' का मतलब बताया था और इसे देश की पॉलिटिकल वोकैबुलरी में एक काम का एडिशन बताया था. 

Advertisement

हालांकि, ये कोई पहली बात नहीं है जब थरूर ने अपने कठिन अंग्रेजी शब्दकोश से हैरान किया हो. उनके पास हर सिचुएशन के लिए एक शब्द होता ही है. जैसे 'एलोडोक्साफोबिया' भी लोगों ने उन्हीं के मुंह से पहली बार सुना होगा. इसका मतलब है, दूसरों की राय से डरना. यह एक तरह का सामाजिक डर (social phobia) माना जाता है, जिसमें व्यक्ति दूसरों की राय सुनने, उनकी आलोचना या असहमति से बहुत ज्यादा चिंतित या डरा हुआ महसूस करता है. इसके अलावा थरूर के यूज किए गए शब्दों में ‘फैरागो’ भी है, जिसका मतलब होता है गड़बड़झाला.

वीडियो: बिहार के क्राइम पर बोल फंसे सीएम सम्राट चौधरी?

Advertisement