The Lallantop

मुख्यमंत्री के चेहरे पर सवाल पूछा गया, तेजस्वी बोले- 'मेरे नाम पर सब सहमत हैं'

सीएम पद के लिए नाम ना घोषित किए जाने के सवाल पर Tejashwi Yadav ने कहा कि सही समय आने पर विपक्ष ये एलान करेगा. ये स्ट्रैटेजी का हिस्सा है.

Advertisement
post-main-image
वोटर लिस्ट पर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि ये विपक्ष की साजिश है. (फोटो- इंडिया टुडे)

बिहार चुनाव (Bihar Assembly Election) से पहले सूबे में सियासी हलचल तेज है. मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर लालू यादव की पार्टी अबतक बचती नज़र आती थी लेकिन तेजस्वी ने सीधे शब्दों में दावा ठोक दिया है. उन्होंने दावा किया है कि महागठंधन के CM फेस वही हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

तेजस्वी ने इंडिया टुडे के साथ बिहार चुनाव को लेकर बातचीत की. इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि बिहार चुनाव में RJD और विपक्ष की तरफ से कौन चेहरा होगा? क्या विपक्ष की तरफ से CM पद के लिए तेजस्वी ही उम्मीदवार होंगे, या इसमें भी कोई कन्फ्यूजन है? इस सवाल पर तेजस्वी ने कहा,

पार्टियों में सहमति है. सब जगह से सहमति है कोई दिक्कत ही नहीं है.

Advertisement

जब तेजस्वी से पूछा गया कि अगर सहमति है तो उनके नाम का एलान क्यों नहीं किया जा रहा है. इस तेजस्वी ने कहा कि 

 सही समय आने पर विपक्ष ये एलान करेगा. ये हमारी स्ट्रैटेजी का हिस्सा है.

इससे पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा था कि सीएम पद को लेकर महागठबंधन में कोई कन्फ्यूजन नहीं है. उन्होंने NDA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कन्फ्यूजन तो उधर है कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा.

Advertisement

वहीं वोटर लिस्ट पर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि ये विपक्ष की साजिश है. उन्होंने कहा,

नीतीश कुमार और पीएम मोदी हार रहे हैं, इसलिए नए सिरे से वोटर लिस्ट बनाई जा रही है. चुनाव से ठीक दो महीने पहले, वो भी अचानक से निर्णय ले लिया गया. ये लोग 8 करोड़ लोगों के घर-घर जाएंगे. और ये ऐसे-ऐसे डॉक्यूमेंट्स मांग रहे हैं, जो गरीब लोगों के पास है ही नहीं.

तेजस्वी ने आगे कहा,

गरीबों को ताकत मिली है कि वो वोट दे सकते हैं. आप वोटिंग का अधिकार छीन रहे हैं. पहले वोटिंग का अधिकार, फिर राशन छीनेंगे. ये वंचित करना चाहते हैं. जब पिछली बार हुआ था तो दो वर्ष लगे थे. ये पच्चीस दिन में कैसे पूरा हो जाएगा, कौन-सा तरीका है? जरुरत क्यों पड़ी? कराना था तो लोकसभा के बाद चुनाव के बाद ही करवाते.

तेजस्वी ने आगे बताया कि बिहार का 73 फीसदी इलाका बाढ़ प्रभावित है. अभी मानसून है, लोग अपनी जान बचाएंगे या चुनाव आयोग को अपने डॉक्यूमेंट्स देंगे. उन्होंने कहा कि क्वॉलिफेकेशन का सर्टिफिकेट लाना पड़ेगा, लोग कहां से लाएंगे. उनके पास है ही नहीं. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा क्या नज़र आती है, इसके पीछे मनमानी है. 

 

वीडियो: तेजस्वी, लालू पर क्या बोले तेज प्रताप यादव? बिहार चुनाव लड़ने पर भी दिया जवाब

Advertisement