तमिलनाडु में एक महिला की घर पर ही नैचुरल डिलीवरी करने की कोशिश के चलते मौत हो गई. मृतक और उसके पति ने कथित तौर पर यूट्यूब से वीडियो देखकर होम डिलीवरी करने का प्लान बनाया था. लेकिन डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत काफी बिगड़ने लगी और पोस्ट-पार्टम हेमरेज (डिलीवरी के बाद ज्यादा ब्लीडिंग) और उससे जुड़ी दिक्कतों के कारण उसकी मौत हो गई.
गर्भवती महिला ने यूट्यूब देखकर घर में ही डिलीवरी करवा ली, कुछ दिन बाद इस वजह से मौत
Tamil Nadu woman dies home birth: तमिलनाडु में एक महिला की घर पर वीडियो देखकर नैचुरली डिलीवरी करने के कारण मौत हो गई. डिलीवरी के बाद महिला की पोस्ट-पार्टम हैमरेज (डिलीवरी के बाद ज्यादा ब्लीडिंग) और उससे जुड़ी दिक्कतों के कारण उसकी मौत हो गई.


मृतक की पहचान के. शशिकला के रूप में हुई है. उम्र 32 साल. वह उथुकुली की रहने वाली थीं. पति-पत्नी की पहले से एक छह साल की बेटी है, जिसका जन्म 2020 में अस्पताल में हुआ था.
द हिंदू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शशिकला को 24 जून की सुबह लेबर पेन शुरू हुआ था. घर पर ही सास और पति कोलंथसामी (35) ने YouTube की मदद से नेचुरल चाइल्डबर्थ के इंस्ट्रक्शनल वीडियो देखते हुए डिलीवरी में उनकी मदद की. इस कोशिश में बच्चे का जन्म तो हो गया, लेकिन महिला की हालत बिगड़ने लगी.
बच्चे के जन्म के बाद प्लेसेंटा (गर्भनाल) सही से बाहर नहीं निकल पाया, जिससे महिला को पोस्ट-पार्टम हेमरेज हो गया. कंडीशन खराब होती देख उसे पेरनदुरई के गवर्नमेंट इरोड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया. 25 जून को कोयंबटूर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शशिकला को एडमिट कराया गया था. यहां इलाज के दौरान रविवार, 28 जून को उनकी मौत हो गई.
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शशिकला के पहले बच्चे का जन्म सिजेरियन सेक्शन (C-सेक्शन) से हुआ था. दूसरे बच्चे की वह नॉर्मल डिलीवरी चाहती थीं. जिसमें सास और पति ने भी मदद की. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि डिलीवरी के बाद नवजात शिशु स्वस्थ और स्थिर था.
पति पर एफआईआरकुन्नथुर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने मामले की शिकायत उथुकुली पुलिस स्टेशन में की. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या के लिए सजा) के तहत पति कोलंथसामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, मृतक के परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई.
ये भी पढ़ें: पीरियड्स में बाल धोने से ब्लीडिंग बढ़ जाती है? ऐसी ही 4 बातों का सच जान लीजिए
उथुकुली के इंस्पेक्टर एस. सरवनन ने कहा,
"मृतक महिला के परिवार वाले कोई शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते थे. उन्होंने बताया कि जोड़े ने घर पर ही नेचुरल डिलीवरी की योजना बनाई थी."
स्वास्थ्य विभाग को पता लगा है कि महिला का रजिस्ट्रेशन 'प्रेग्नेंसी एंड इन्फेंट कोहोर्ट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन' (PICME) में नहीं था. ये मां और बच्चे की देखभाल को ट्रैक करने वाला सिस्टम है. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आगे जांच कर रहे हैं.
वीडियो: जयपुर में रिसॉर्ट गिरने से 3 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

















