तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय ने 2 अक्टूबर को अलग अंदाज में दिखे. दरअसल प्रदेश में लागू वेत्री पयनम थिट्टम योजना का विस्तार गांधी जयंती के मौके पर विस्तार किया गया. योजना के तहत प्रदेश की महिलाएं और ट्रांसजेंडर्स राज्य सरकार की बसों में फ्री में ट्रेवल कर सकेंगी. साथ ही, पहले से चल इस स्कीम में कुछ और सुविधाएं जोड़ी गई है. प्रदेश में महिलाओं के लिए पहले ही फ्री बस की सुविधा है.
तमिलनाडु के CM विजय का अलग अंदाज, लेडीज बस में करने लगे कंडक्टर का काम
Tamil Nadu के CM C Joseph Vijay ने गांधी जयंती के मौके पर राज्य सरकार की वेत्री पयनम थिट्टम योजना का विस्तार किया है. इस योजना के तहत अब महिलाएं और ट्रांसजेंडर्स राज्य सरकार की डीलक्स और एक्सप्रेस बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी.

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार, 2 अक्टबूर को गांधी जयंती के मौके पर योजना की शुरुआत की. विजय ने चेन्नई में बस से यात्रा भी की. इस दौरान वह कंडक्टर का काम करते नजर आए. साथ ही बस में बैठी महिलाओं और अन्य लोगों से बातचीत भी की. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, बस में कॉलेज की छात्राएं भी ट्रेवल कर रही थीं. उन्होंने सीएम को गिफ्ट में चॉकलेट भी दी.
महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए सुविधाइस फ्री बस योजना के तहत रोजाना प्रदेश में करीब 84.32 लाख महिलाओं को लाभ मिल सकता है. सभी महिलाएं और ट्रांसजेंडर्स राज्य परिवहन निगम की 12 हजार 695 बसों में फ्री ट्रेवल कर सकती हैं. इन बसों में डीलक्स और एक्सप्रेस बस जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने कहा कि इस किसी भी उम्र की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं. साथ ही, महिला यात्री दिन में जितनी बार चाहें सफर कर सकती हैं. यानी कोई महिला दिन में जितनी बार चाहे, वो फ्री बस सेवा का लाभ उठा सकती है. इस पर किसी तरह की सीमा नहीं है.
TVK के नाम पर योजनाबता दें कि योजना का नाम प्रदेश की सत्ताधारी सरकार तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नाम पर रखा गया है. हिंदी में इसका मतलब विजयी यात्रा है. प्रदेश में पहले से फ्री बस योजना थी. हालांकि, वह कुछ सीमित बसों तक ही सीमित थी.
यह भी पढ़ें: 'हेल्प... कोई पायलट है क्या...?' फ्लाईदुबई की उस खौफनाक उड़ान का वीडियो वायरल
वेत्री पयनम थिट्टम योजना पहले से ही लागू थी. योजना में सुविधाओं को बढ़ाया गया है. इसमें एक्सप्रेस, डीलक्स, मोफुसिल, साधारण और कुछ पहाड़ी रास्तों पर चलने वाली बस सेवाएं भी शामिल हैं.
वीडियो: राजधानी: कौन होगा पंजाब में कांग्रेस का नया अध्यक्ष?









